मनसा खांट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

मनसा सिंहजी खांट (अंग्रेज़ी: Mansa Singhji Khant) गुजरात के खांट कोली थे। उन्होंने गुजरात में मुग़लों के खिलाप विद्रोह कर दिया था। जूनागढ़ रियासत का नवाब गुजरात सल्तनत में फौजदार था। तब मनसा खांट ने जूनागढ़ रियासत में उत्पात मचा दिया। उन्होंने कोलियों को इकट्ठा किया और जंग का ऐलान कर दिया।

  • मनसा खांट ने जूनागढ़ के नवाब से ऊपरकोट किला छीन लिया। इसके बाद जूनागढ़ रियासत में मुस्लिम बहुल गॉंवों में हिंदुओं का परचम लहराया।
  • ग्यारह महीने तक जूनागढ़ के नवाब ने सभी तरह की कोशिश की, लेकिन मनसा खांट को नहीं रोक पाए।
  • जूनागढ़ सरकार ने नये-नये नियम बनाये। नये तरीके अपनाये लेकिन कुछ भी फायदा नहीं हुआ।
  • नवाब जूनागढ़ ने गोंडल रियासत के राजा ठाकुर हालोजी संग्राम जी जडेजा से मदद मांगी। साथ ही अरब जमादार शेख अब्दुल्ला ज़ुबैदि से भी सेना मांगी। इसके बाद तीनों सेनाओं ने मिलकर ऊपरकोट किले पर हमला कर दिया और ठाकोर मनसा सिंह जी खांट को हरा दिया।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कोली (हिंदी) kolistan.blogspot.com। अभिगमन तिथि: 27 सितम्बर, 2021।

संबंधित लेख