विश्व पर्यटन दिवस
विश्व पर्यटन दिवस
| |
विवरण | भारतीय पर्यटन विभाग ने सितंबर 2002 में 'अतुल्य भारत' नाम से एक नया अभियान शुरू किया था। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय पर्यटन को वैश्विक मंच पर बढ़ावा करना था। |
तिथि | 27 सितंबर |
उद्देश्य | विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आर्थिक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करना है। |
अन्य जानकारी | भारत विश्व के पाँच शीर्ष पर्यटक स्थलों में से एक है। विश्व पर्यटन संगठन और वर्ल्ड टूरिज्म एण्ड ट्रैवल काउन्सिल तथा पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणीय संगठनों ने भारतीय पर्यटन को सबसे ज़्यादा तेज़ी से विकसित हो रहे क्षेत्र के रूप में बताया है। |
बाहरी कड़ियाँ | आधिकारिक वेबसाइट |
अद्यतन | 12:49, 27 सितम्बर 2017 (IST)
|
विश्व पर्यटन दिवस (अंग्रेज़ी: World Tourism Day) हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1980 से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व पर्यटन दिवस आयोजित करने की शुरुआत 27 सितंबर को की थी, तब से आज तक निरंतर विश्व पर्यटन दिवस सभी विश्व के संगठन के देश मनाते चले आ रहे हैं।[1]
उद्देश्य
विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन चुना गया, क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल विश्व पर्यटन दिवस की विषय-वस्तु तय करती है। विश्व पर्यटन दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और उसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व आर्थिक मूल्यों के प्रति विश्व समुदाय को जागरूक करना है। विश्व पर्यटन दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन के द्वारा अपने देश की आय को बढ़ाना है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर एक राष्ट्र को मेज़बान राष्ट्र घोषित किया जाता है जो कि जीवोग्राफिकल आर्डर पर होता है। विश्व पर्यटन दिवस का मेज़बान 2006 में यूरो, 2007 में दक्षिण एशिया, 2008 में अमेरिका और 2009 में अफ़्रीका को बनाया गया था। इस तरह पूरे विश्व के देशों में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। जिनमें सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कार्यक्रम शामिल हैं।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर (हिन्दी) यूथ ब्लॉग पोर्टल। अभिगमन तिथि: 23 सितंबर, 2010।
- ↑ विश्व पर्यटन दिवस (हिन्दी) जागरण यात्रा। अभिगमन तिथि: 23 सितंबर, 2010।
- ↑ 27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस (हिन्दी) जनसम्पर्क विभाग मध्यप्रदेश। अभिगमन तिथि: 23 सितंबर, 2010।
- ↑ विश्व पर्यटन दिवस समारोहों का आयोजन (हिन्दी) चम्बल की आवाज़। अभिगमन तिथि: 23 सितंबर, 2010।