अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस
अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस
| |
विवरण | अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस (अथवा फ्रेंडशिप डे) प्रत्येक वर्ष विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। हालांकि दोस्ती का यह त्योहार दुनियाभर में अलग-अलग तिथियों को मनाया जाता है, लेकिन इसके पीछे की भावना हर जगह एक ही है- "दोस्ती का सम्मान"। |
कब | भारत में अगस्त के पहले रविवार को प्रतिवर्ष मनाया जाता है लेकिन दक्षिण अमेरिकी देशों में जुलाई महीने को काफ़ी पावन माना जाता है, इसलिए जुलाई के अंत में ही इस दिन को मनाया जाता है। |
शुरुआत | सन् 1919 |
महत्त्व | इस दिन दोस्त एक दूसरे को उपहार, कार्ड देते हैं। एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। दोस्तों के साथ पूरा दिन बिताकर अपनी दोस्ती को आगे तक ले जाने व किसी भी मुसीबत में एक दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं। |
संबंधित लेख | अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, अप्रैल फ़ूल दिवस, विश्व हास्य दिवस, विश्व स्तनपान सप्ताह |
अन्य जानकारी | सन् 1958 के 30 जुलाई को औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे (विश्व मैत्री दिवस) की घोषणा की गई थी। |
अद्यतन | 18:02, 7 अगस्त 2018 (IST)
|
दोस्ती वह रिश्ता है जो आप ख़ुद तय करते हैं, जबकि बाक़ी सारे रिश्ते आपको बने-बनाये मिलते हैं। जरा सोचिए कि एक दिन अगर आप अपने दोस्तों से नहीं मिलते हैं, तो कितने बेचैन हो जाते हैं और मौका मिलते ही उसकी खैरियत जानने की कोशिश करते हैं। आप समझ सकते हैं कि यह रिश्ता कितना ख़ास है। आज जिस तकनीकी युग में हम जी रहे हैं, उसने लोगों को एक-दूसरे से काफ़ी क़रीब ला दिया है लेकिन साथ ही साथ इसी तकनीक ने हमसे सुकून का वह समय छीन लिया है जो हम आपस में बांट सकें। आज हमने पूरी दुनिया को तो मुट्ठी में कैद कर लिया है, लेकिन इसके साथ ही हम ख़ुद में इतने मशगूल हो गये हैं कि एक तरह से सारी दुनिया से कट से गये हैं।