विश्व साइकिल दिवस
विश्व साइकिल दिवस
| |
विवरण | साइकिल की विशेषता और बहुमुखी प्रतिभा को पहचानने के लिए पूरी दुनिया में 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया जाता है |
तिथि | 3 जून |
शुरुआत | 3 जून, 2018 |
उद्देश्य | दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को लोकप्रिय बनाना। |
अन्य जानकारी | नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में 40% लोग काम पर जाने के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं, यह संख्या विश्व में सर्वाधिक है। |
विषय सूची
पृष्ठभूमि
2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। विश्व साइकिल दिवस मनाये जाने के लिए अमेरिका के मोंटगोमेरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्ज़ेक सिबिल्सकी और उनकी सोशियोलॉजी की कक्षा ने याचिका की थी। बाद में प्रोफेसर सिबिल्सकी तथा उनकी कक्षा ने सोशल मीडिया के द्वारा इसका काफी प्रचार किया और 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया। इस अभियान को तुर्कमेनिस्तान समेत 56 देशों का सहयोग प्राप्त हुआ।[1]
हर साल विश्व साइकिल दिवस विकास रणनीतियों के मुद्दों को पार पाने, साइकिल पर विशेष ध्यान देने और सड़क सुरक्षा में सुधार करने के साथ-साथ इसे स्थायी गतिशीलता और परिवहन बुनियादी ढांचे की योजना और डिजाइन में एकीकृत करने के लिए सदस्य राष्ट्रों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जा रहा है। इसके अलावा इसका उद्देश्य समुदाय के सभी वर्गों के बीच साइकिल को बढ़ावा देना भी है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ विश्व साइकिल दिवस (हिंदी) hindi.gktoday.in। अभिगमन तिथि: 03 जून, 2020।
- ↑ विश्व साइकिल दिवस (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 03 जून, 2020।