विश्व संगीत दिवस
विश्व संगीत दिवस
| |
विवरण | 'विश्व संगीत दिवस' को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’ (Fête de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ म्यूजिक फेस्टिवल है। |
दिन | 21 जून |
उद्देश्य | इसको मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीक़े से संगीत का प्रचार करने के अलावा विशेषज्ञ व नए कलाकारों को एक मंच पर लाना है। |
पहली बार | 21 जून सन् 1982 को फ्रांस में मनाया गया। |
अन्य जानकारी | 'विश्व संगीत दिवस' कुल 17 देशों में ही मनाया जाता है, इसमें भारत, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, लक्समवर्ग, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, कोस्टारीका, इजाराइल, चीन, लेबनाम, मलेशिया, मोरक्को, पाकिस्तान, फ़िलीपींस, रोमानिया और कोलम्बिया शामिल हैं। |
विश्व संगीत दिवस (अंग्रेज़ी: World Music Day) प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। संगीत की विभिन्न खूबियों की वजह से ही विश्व में संगीत के नाम एक दिन है। यह संगीतज्ञों व संगीत प्रेमियों के लिए बहुत ही खुशी की बात है। विश्व संगीत दिवस को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’ (Fête de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है। इसका अर्थ म्यूजिक फेस्टिवल है। इसकी शुरुआत 1982 में फ्रांस में हुई। इसको मनाने का उद्देश्य अलग-अलग तरीके से म्यूजिक का प्रोपेगैंडा तैयार करने के अलावे एक्सपर्ट व नए कलाकारों को एक मंच पर लाना है।
संगीत समारोह
विश्व में सदा ही शांति बरकरार रखने के लिए ही फ़्राँस में पहली बार 21 जून सन् 1982 में प्रथम विश्व संगीत दिवस मनाया गया। इससे पूर्व अमेरिका के एक संगीतकार योएल कोहेन ने 1976 में इस दिवस को मनाने की बात की थी। विश्व संगीत दिवस कुल 17 देशों में ही मनाया जाता है इसमें भारत, आस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, लक्समवर्ग, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, कोस्टारीका, इजाराइल, चीन, लेबनाम, मलेशिया, मोरक्को, पाकिस्तान, फ़िलीपींस, रोमानिया और कोलम्बिया शामिल हैं। विश्व संगीत दिवस के अलावा इसे सगीत समारोह के रूप में भी जाना जाता है। यह एक तरह से संगीत त्यौहार है, जिसे सारे देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। भारत में इस अवसर पर कहीं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है तो कहीं संगीत से भरे कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाती है।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ विश्व संगीत दिवस पर विशेष (हिंदी) हौसला (ब्लॉग)। अभिगमन तिथि: 20 जून, 2013।
- ↑ World Music Day: विश्व संगीत दिवस (हिंदी) जागरण जंक्शन। अभिगमन तिथि: 20 जून, 2013।
- ↑ राग से दूर होगा रोग (हिंदी) जागरण डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 20 जून, 2013।
बाहरी कड़ियाँ
- संगीत का दिन और दिल का साज
- विश्व संगीत दिवस पर प्रकृति के पहले संगीतकार की याद
- World Music Day - calling all artists
- 12th Annual Daniel Pearl World Music Days
- Music Day