विश्व आयोडीन अल्पता दिवस
विश्व आयोडीन अल्पता दिवस
| |
विवरण | 'विश्व आयोडीन अल्पता दिवस' अथवा 'वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस' प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। |
उद्देश्य | इस दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य आयोडीन के पर्याप्त उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और आयोडीन की कमी के परिणामों पर प्रकाश डालना हैं। |
तिथि | 21 अक्टूबर |
संबंधित लेख | विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व खाद्य दिवस |
अन्य जानकारी | शरीर में आयोडीन को संतुलित बनाने का कार्य थायरोक्सिन हार्मोन करता है जो मनुष्य की अंतस्रावी ग्रंथि थायराइड ग्रंथि से स्रावित होता है, आयोडीन की कमी से मुख्य रुप से घेंघा रोग होता है |
अद्यतन | 13:54, 20 अक्टूबर 2016 (IST)
|
विश्व आयोडीन अल्पता दिवस अथवा वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य आयोडीन के पर्याप्त उपयोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और आयोडीन की कमी के परिणामों पर प्रकाश डालना है। विश्व भर में आयोडीन अल्पता विकार प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। आज के परिदृश्य में विश्व की एक तिहाई आबादी को आयोडीन अल्पता विकार से पीड़ित होने का ख़तरा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के अनुसार लगभग 54 देशों में आयोडीन अल्पता अभी तक मौजूद है। [1]
आयोडीन का महत्व
आयोडीन सूक्ष्म पोषक तत्व है, जो कि मानव वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है। आयोडीन बढ़ते शिशु के दिमाग के विकास और थायराइड प्रक्रिया के लिए अनिवार्य एक माइक्रोपोशक तत्व है, आयोडीन हमारे शरीर के तापमान को भी विनियमित करता है, विकास में सहायक है और भ्रूण के पोशक तत्वों का एक अनिवार्य घटक है, शरीर में आयोडीन को संतुलित बनाने का कार्य थाइरोक्सिन हार्मोंस करता है जो मनुष्य की अंतस्रावी ग्रंथि थायराइड ग्रंथि से स्रावित होता है, आयोडीन की कमी से मुख्य रुप से घेंघा रोग होता है,[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ 1.0 1.1 1.2 वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार निवारण दिवस (हिन्दी) nhp.gov.in। अभिगमन तिथि: 20 अक्टूबर, 2016।
- ↑ 2.0 2.1 विश्व आयोडीन अल्पता दिवस : 21 अक्टूबर (हिन्दी) yexpress.blogspot.in। अभिगमन तिथि: 20 अक्टूबर, 2016।