विश्व आवास दिवस
विश्व आवास दिवस
| |
विवरण | 'विश्व आवास दिवस' मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1985 में की गई थी। इस दिवस का आयोजन विश्व के कई देशों में किया जाता है, जैसे- भारत, चीन, पोलैंड, मेक्सिको, युगांडा, अंगोला और संयुक्त राज्य अमेरिका आदि। |
तिथि | अक्टूबर माह का प्रथम सोमवार |
शुरुआत | 1986 |
उद्देश्य | मानवता के मूल अधिकार की पहचान करना और उन्हें पर्याप्त आश्रय देना। |
अन्य जानकारी | विश्व आवास दिवस एक वैश्विक अनुपालन है ना कि एक सार्वजनिक अवकाश है। 'आवास स्क्रॉल ऑफ ऑनर' पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र के मानव बस्ती कार्यक्रम (यूएनएचएसपी) द्वारा वर्ष 1989 से शुरू किया गया था। |
अद्यतन | 17:33, 22 अगस्त 2017 (IST)
|
विश्व आवास दिवस (अंग्रेज़ी: World Habitat Day) प्रत्येक वर्ष अक्टूबर माह के पहले सोमवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के नेतृत्त्व में मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 1986 में मनाया गया था। विश्व आवास दिवस का आयोजन केन्या की राजधानी नैरोबी में हुआ था।
विषय सूची
उद्देश्य
इस दिन का मूल उद्देश्य मानवता के मूल अधिकार की पहचान करने और उन्हें पर्याप्त आश्रय देना था। इसके अलावा ग़रीबी को समाप्त करने और उसमें सुधार करने के लिए ज़मीनी स्तर पर कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित करना है। पहली बार यह दिवस वर्ष 1986 में आयोजित किया गया था, जबकि इस दिवस का मूल उद्देश्य "आवास मेरा अधिकार है" था। इस आयोजन का स्थल नैरोबी शहर था। इसके अलावा इस आयोजन के निम्नलिखित उद्देश्य भी रहे-
- बेघर के लिए आश्रय (1987)
- हमारा पड़ोस (1995)
- भविष्य के शहर (1997)
- सुरक्षित शहर (1998)
- शहरी शासन में महिला (2000)
- शहरों के लिए पानी और स्वच्छता (2001)
- शहरों के बिना मलिन बस्तियां (2003)