महेश्वर क़िला
महेश्वर क़िला
| |
विवरण | महेश्वर में स्थित यह क़िला होल्कर राजवंश तथा रानी अहिल्याबाई होल्कर के शासन काल की गौरवगाथा का प्रतीक है। |
राज्य | मध्य प्रदेश |
ज़िला | खरगौन |
निर्माण काल | 18वीं सदी |
मार्ग स्थिति | इंदौर से लगभग 90 किमी की दूरी पर है। |
प्रसिद्धि | क़िले में स्थित एक हॉल में होल्कर वंश के शासकों के द्वारा उपयोग में लाये गए अस्त्र शस्त्रों की एक छोटी सी प्रदर्शनी लगी है। |
![]() |
गूगल मानचित्र |
संबंधित लेख | अहिल्याबाई होल्कर, अहिल्या घाट, होल्कर वंश |
अन्य जानकारी | वर्तमान में यह क़िला एक हेरिटेज होटल है जिसका प्रबन्धन इन्दौर के अन्तिम शासक के पुत्र राजकुमार शिवाजी राव होल्कर करते हैं। |
बाहरी कड़ियाँ | अहिल्या क़िला |
महेश्वर क़िला (अंग्रेज़ी: Maheshwar Fort) मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में स्थित है। यह क़िला अहिल्या क़िला के रूप में भी प्रसिद्ध है। यह क़िला आज भी पूरी तरह से सुरक्षित है तथा बहुत ही सुन्दर तरीक़े से बनाया गया है। यह बड़ी मजबूती के साथ नर्मदा नदी के किनारे पर सदियों से डटा हुआ है।
इतिहास
18वीं सदी में निर्मित महेश्वर अथवा होल्कर क़िला नर्मदा नदी के सुन्दर तट पर स्थित है। महेश्वर क़िला मालवा की तत्कालीन रानी अहिल्याबाई होल्कर का निवास था। इसीलिए इसे "अहिल्या क़िला" भी कहा जाता है। क़िला परिसर के अन्दर पर्यटक विभिन्न छतरियों और आसनों को देख सकते हैं जिन पर रानी क़िले में आने पर बैठती थीं। इस प्राचीन इमारत में भगवान शिव के विभिन्न अवतारों को समर्पित कई मन्दिर हैं। यह क़िला रानी अहिल्याबाई होल्कर के शक्तिशाली शासक होने और अपने साम्राज्य की सुरक्षा के प्रति किये गये उपायों का प्रत्यक्ष गवाह है।[1]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ अहिल्या क़िला (होल्कर क़िला), महेश्वर (हिंदी) nativeplanet। अभिगमन तिथि: 2 सितम्बर, 2014।
- ↑ महेश्वर-नर्मदा का हर कंकर है शंकर, नमामि देवी नर्मदे, भाग-2 (हिन्दी) घुमक्कड़ डॉट कॉम। अभिगमन तिथि: 1 सितम्बर, 2014।