सिवनी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

सिवनी मध्य प्रदेश के प्रमुख नगरों में से एक है। सिवनी ज़िले का गठन 1 नवम्बर, सन 1956 को किया गया था। यह ज़िला जबलपुर डिवीजन के दक्षिण में उत्तर-दक्षिण सतपुड़ा पठार के संकर हिस्से में स्थित है। 'अमोदागढ़', 'भीमगढ़ संजय सरोवर बांध' और 'पेंच राष्ट्रीय उद्यान' यहाँ के मुख्य आकर्षक स्थान हैं।

  • 'सिवनी' नाम की उत्पत्ति 'सिवना' शब्द से हुई है, जो वृक्ष की एक प्रजाति है। यह पेड़ इस ज़िले में बहुतायत मात्रा में पाया जाता है। इस पेड़ की लकड़ी का प्रयोग 'ढोलक' आदि बनाने के लिए किया जाता है।
  • 8758 वर्ग कि.मी. के क्षेत्रफल में फैला यह सिवनी ज़िला लकड़ी का मुख्य स्रोत है।
  • वेनगंगा सिवनी की जीवन दायिनी नदी है। एशिया का सबसे बड़ा 'मड डैम' इसी नदी पर बना है।
  • 'पेंच राष्ट्रीय उद्यान' यहाँ का मुख्य आकर्षण है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।[1]

कैसे पहुँचें

वायु मार्ग - नागपुर का सोनेगांव हवाई अड्डा सिवनी का नजदीकी हवाई अड्डा है, जो 'पेंच राष्ट्रीय उद्यान' से 92 कि.मी. दूर है। दिल्ली, मुम्बई आदि शहरों से यहाँ के लिए नियमित उड़ानें हैं। जबलपुर का हवाई अड्डा यहाँ से क़रीब 192 कि.मी. दूर है।

रेल मार्ग - महाराष्ट्र का नागपुर रेलवे स्टेशन सिवनी का क़रीबी रेलवे स्टेशन है, जो देश के अनेक हिस्सों से अनेक ट्रेनों के माध्यम से जुड़ा है। 'गोंडवाना एक्सप्रेस', 'बैंगलोर राजधानी एक्सप्रेस', 'सेवाग्राम एक्सप्रेस', 'विदर्भ एक्सप्रेस' आदि ट्रेनें इसे अन्य हिस्सों से जोड़ती हैं।

सड़क मार्ग - राष्ट्रीय राजमार्ग सिवनी को जबलपुर, नागपुर आदि शहरों से जोड़ता है। मध्य प्रदेश और अनेक पड़ोसी राज्यों से यहाँ के लिए नियमित बसों की व्यवस्था है। नागपुर से क़रीब 2 और जबलपुर से क़रीब 4 घंटे में सिवनी पहुँचा जा सकता है।

कहाँ ठहरें

सिवनी में ठहरने के लिए होटलों का अभाव है। इसके निकटतम हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन नागपुर में ठहरने के लिए बेहतरीन होटलों की व्यवस्था है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सिवनी (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 05 दिसम्बर, 2013।

संबंधित लेख