एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

गाँधी हॉल इन्दौर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
गाँधी हॉल इन्दौर
गाँधी हॉल, इन्दौर
विवरण गाँधी हॉल मध्य प्रदेश राज्य के इन्दौर शहर के कई पर्यटन स्थलों में से एक है।
राज्य मध्य प्रदेश
ज़िला इन्दौर
Map-icon.gif गूगल मानचित्र
अन्य जानकारी सन 1904 में स्थापित किंग एडवर्ड हॉल के नाम पर आधारित इसका नाम सन् 1948 में महात्मा गाँधी हॉल रख दिया गया।
अद्यतन‎ 06:09, 06 सितम्बर 2017 (IST)

गाँधी हॉल मध्य प्रदेश राज्य के इन्दौर शहर के कई पर्यटन स्थलों में से एक है।

  • टाउन हॉल या गाँधी हॉल इन्दौर शहर के मध्य महात्मा गाँधी रोड पर स्थित है।
  • एक समय में यह इन्दौर की सबसे सुन्दर इमारत थी।
  • सन 1904 में स्थापित किंग एडवर्ड हॉल के नाम पर आधारित इसका नाम सन् 1948 में महात्मा गाँधी हॉल रख दिया गया।
  • गांधी हॉल का वास्तुशिल्प इण्डो- गोथिक है एवं सिवनी पत्थर से बनी इस इमारत के छत्र और गोलाईयाँ आज इन्दौर की पहचान बन चुकी है।
  • इसके सामने वाले हिस्से में एक चार मुख वाली घड़ी है जिसके कारण गाँधी हॉल को घंटाघर कहा जाने लगा।
  • इसके मध्यवर्ती हॉल की क्षमता 2000 लोगों की है जिसके कारण यहाँ वर्ष भर पुस्तक एवं चित्रों की प्रदर्शनी लगती रहती है।
  • यहाँ पर पुस्तकालय, उद्यान एवं मन्दिर भी है। [1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कुछ प्रेक्षनीय स्थल एवं संक्षिप्त परिचय (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) अभ्यास मंडल। अभिगमन तिथि: 12 फ़रवरी, 2011

बाहरी कडियाँ

संबंधित लेख