ग्लूकोज़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

ग्लूकोज़ (अंग्रेज़ी: Glucose) कार्बोहाइड्रेट का सबसे सरल प्रकार है। यह जल में घुलनशील है। इसका रासायनिक सूत्र C6H12O6 है। ग्लूकोज़ स्वाद में मीठा होता है तथा सजीवों की कोशिकाओं के लिये ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है।

  • ग्लूकोज़ काजू, अंगूर व कई प्रकार के फलों में, कई प्रकार की जड़ों, जैसे- चुकन्दर में, तनों में जैसे गन्ने के रूप में सामान्य रूप से संग्रहित भोज्य पदार्थों के रूप में पाया जाता है।
  • यह प्रमुख आहार औषधि है। इससे देह में उष्णता और शक्ति उत्पन्न होती है। मिठाइयों और सुराओं के निर्माण में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
  • ग्लाइकोजन के रूप में यह यकृत और पेशियों में संचित रहता है।
  • इसका अणुसूत्र C6H12O6 और आकृति सूत्र CH2 OH. CHOH. CHOH. CHOH. CHOH. CHO है।
  • ग्लूकोज़ अंगूर और अंजीर सदृश मीठे फलों, कुछ वनस्पतियों और मधु में पाया जाता है। अल्प मात्रा में यह रक्त और मूत्र[1] सदृश जांतव उत्पादों, लसीका और प्रमस्तिष्क मेरुतरल में भी पाया जाता है।
  • स्टार्च, सेलुलोज, सेलोबायोस और माल्टोज़ सदृश कार्बोहाइड्रेट ग्लूकोज़ से ही बने होते हैं।
  • चीनी और दुग्ध शर्करा जैसी कुछ शर्कराओं में अन्य शर्कराओं के साथ यह संयुक्त पाया जाता है।
  • ग्लूकोज़ ऐल्फा और बीटा रूपों में पाया जाता है। सामान्य ग्लूकोज़ अम्ल दशा में 146.5 डिग्री सेंटीग्रेट पर और जलयोजित रूप में 86 डिग्री सेंटीग्रेट पर पिघलता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. विशेषत: मधुमेह-रोगी के मूत्र में

संबंधित लेख