"दमन": अवतरणों में अंतर
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) छो (Text replacement - "अर्थात " to "अर्थात् ") |
||
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
[[चित्र:View-of-Daman.jpg|thumb|250px|दमन का दृश्य<br /> View of Daman]] | [[चित्र:View-of-Daman.jpg|thumb|250px|दमन का दृश्य<br /> View of Daman]] | ||
==पर्यटन== | ==पर्यटन== | ||
दमन 72 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस केंद्र शासित प्रदेश को दो भागों, नानी दमन (छोटा दमन) तथा मोती दमन ( बड़ा दमन) में बाँटते हैं। नानी दमन में होटल तथा रेस्टोरेंट स्थित हैं जबकि बड़े दमन | दमन 72 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस केंद्र शासित प्रदेश को दो भागों, नानी दमन (छोटा दमन) तथा मोती दमन ( बड़ा दमन) में बाँटते हैं। नानी दमन में होटल तथा रेस्टोरेंट स्थित हैं जबकि बड़े दमन अर्थात् मोती दमन में प्रशासनिक भवन तथा चर्च स्थित हैं। मोती दमन में दमनगंगा टूरिस्ट कॉम्पलेक्स भी है। इस कॉम्पलेक्स में कैफे, कॉटेज तथा झरने भी हैं।<ref name="यात्रा सलाह डॉट कॉम" /> | ||
{{प्रचार}} | {{प्रचार}} |
07:48, 7 नवम्बर 2017 के समय का अवतरण

Daman Port
दमन, भारत के केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव राजधानी है जो गुजरात राज्य के जूनागढ़ ज़िले के नज़दीक स्थित है। दमन पूर्व में गुजरात, पश्चिम में अरब सागर उत्तर में कोलक नदी तथा दक्षिण में कलाई नदी से घिरा है। दमन 21 किमी दक्षिण-पूर्व में गंगा नदी पर स्थित है और अरब सागर से 25 किलोमीटर भीतरी भाग (अंतर्स्थलीय) में है।
इतिहास
दमन पहले पुर्तग़ालियों के कब्ज़े में था। दमन स्वतंत्रता के बहुत बाद तक पुर्तग़ालियों के कब्ज़े में रहा। 1961 ई. में जब गोवा को पुर्तग़ालियों के कब्ज़े से मुक्त कर भारत में मिलाया गया, उसी समय दमन को भी भारत में शामिल कर लिया गया। उस समय दमन को गोवा में मिला दिया गया था। दमन को 1987 ई. में अलग से केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।[1]
उद्योग और व्यापार
दमन में ओमनीबस औद्योगिक विकास निगम द्वारा दो औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया गया है।
यातायात और परिवहन
दमन और दीव रेल मार्ग से नहीं जुड़े हैं। दमन का निकटतम रेलवे स्टेशन वापी है जो पश्चिम रेलवे के मुंबई- दिल्ली मार्ग पर है। दमन मुंबई से लगभग 193 किलोमीटर दूर है।[1]

View of Daman
पर्यटन
दमन 72 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस केंद्र शासित प्रदेश को दो भागों, नानी दमन (छोटा दमन) तथा मोती दमन ( बड़ा दमन) में बाँटते हैं। नानी दमन में होटल तथा रेस्टोरेंट स्थित हैं जबकि बड़े दमन अर्थात् मोती दमन में प्रशासनिक भवन तथा चर्च स्थित हैं। मोती दमन में दमनगंगा टूरिस्ट कॉम्पलेक्स भी है। इस कॉम्पलेक्स में कैफे, कॉटेज तथा झरने भी हैं।[1]
|
|
|
|
|
वीथिका
-
दमन पोर्ट
Daman Port -
दमन पोर्ट
Daman Port
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख