राष्ट्रगान
राष्ट्रगान
| |
विवरण | 'जन गण मन' भारत का राष्ट्रगान है, जो मूलतः बांग्ला में है। |
रचनाकार | गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर |
अंगीकृत | 24 जनवरी 1950 |
संगीत | गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर |
गायन अवधि | 52 सेकेण्ड |
राष्ट्रगान की परिभाषा | ऐसी स्तुति या गान, जो राष्ट्रप्रेम की भावना अभिव्यक्त करता हो तथा शासकीय रूप से आधिकारिक राष्ट्रगान के रूप में स्वीकृत हो या जनसाधारण में लोकप्रिय हो। |
अन्य जानकारी | रवीन्द्रनाथ ठाकुर विश्व के एकमात्र व्यक्ति हैं, जिनकी रचना को एक से अधिक देशों में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है। उनकी एक दूसरी कविता 'आमार सोनार बाँग्ला' को आज भी बांग्लादेश में राष्ट्रगान का दर्जा प्राप्त है। |
बाहरी कड़ियाँ | राष्ट्रगान विडियो |
जन गण मन भारत का राष्ट्रगान है, जो मूलतः बांग्ला भाषा में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा लिखा गया था। 24 जनवरी सन 1950 को संविधान सभा में राष्ट्रगान के रूप में 'जन गण मन' के हिन्दी संस्करण को अपनाया गया था। सर्वप्रथम 27 दिसंबर सन 1911 को बांग्ला व हिन्दी भाषा में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। पूरे गान में पांच पद हैं। राष्ट्रगान के गायन की अवधि लगभग 52 सेकेण्ड निर्धारित है। कुछ अवसरों पर राष्ट्रगान संक्षिप्त रूप में भी गाया जाता है। इसमें प्रथम तथा अन्तिम पंक्तियाँ ही बोलते हैं, जिसमें लगभग 20 सेकेण्ड का समय लगता है। संक्षिप्त "जन गण मन" के नाम से प्रख्यात शब्दों और संगीत की रचना भारत का राष्ट्रगान है। इसे इस प्रकार पढ़ा जाएगा-
जन-गण-मन अधिनायक, जय हे
भारत-भाग्य-विधाता,
पंजाब-सिंधु गुजरात-मराठा,
द्रविड़-उत्कल बंग,
विन्ध्य-हिमाचल-यमुना गंगा,
उच्छल-जलधि-तरंग,
तव शुभ नामे जागे,
तव शुभ आशिष मांगे,
गाहे तव जय गाथा,
जन-गण-मंगल दायक जय हे
भारत-भाग्य-विधाता
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे।
गायन अवधि
राष्ट्रगान को गाये जाने की कुल अवधि लगभग 52 सेकंड है और इसे 49 से 52 सेकंड के बीच में भी गाया जाना चाहिए।
संक्षिप्त संस्करण
राष्ट्रगान की पहली और अंतिम पंक्तियों के साथ एक संक्षिप्त संस्करण भी कुछ विशिष्ट अवसरों पर बजाया जाता है। इसे इस प्रकार पढ़ा जाता है-
जन-गण-मन अधिनायक, जय हे
भारत-भाग्य-विधाता,
जय हे, जय हे, जय हे
जय जय जय जय हे।
संक्षिप्त संस्करण को चलाने की अवधि लगभग 20 सेकंड है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ द स्टार-स्पेंगल्ड बैनर, संयुक्त राज्य अमरीका, ला मार्सेलेज़ फ़्रांस
- ↑ ओ कैनेडा
- ↑ सोवियत संघ की स्तृति
- ↑ ईश्वर सम्राट फ़्रांसीसी की रक्षा करे
- ↑ हमेशा सौभाग्यशाली रहें
- ↑ जर्मनी, जर्मनी सबसे ऊपर
- ↑ एकता, अधिकार और स्वतंत्रता
- ↑ विजय की माला धारण करने वालों का अभिवाद
- ↑ अर्थात इसका अर्थ है राष्ट्रपति या संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के अंदर राज्यपाल/लेफ्टिनेंट गवर्नर को विशेष अवसरों पर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय सलामी-सलामी शस्त्र प्रस्तुत किया जाता है
- ↑ इसकी व्यवस्था एक कॉयर या पर्याप्त आकार के, उपयुक्त रूप से स्थापित तरीके से की जा सकती है, जिसे बैंड आदि के साथ इसके गाने का समन्वय करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें पर्याप्त सार्वजनिक श्रव्य प्रणाली होगी ताकि कॉयर के साथ मिलकर विभिन्न अवसरों पर जनसमूह गा सके
- ↑ परंतु औपचारिक राज्य कार्यक्रमों और सामूहिक कार्यक्रमों के अलावा
- ↑ संगीत वाद्यों के साथ या इनके बिना
- ↑ बजाने से अलग