भांगड़ा नृत्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:06, 28 जुलाई 2011 का अवतरण (Text replace - "शुरूआत" to "शुरुआत")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
भांगड़ा नृत्य, पंजाब
Bhangra Dance, Punjab

भांगड़ा एक जीवंत लोक संगीत व लोक नृत्य है जो पंजाब से शुरू हुआ है। बैसाखी के समय फ़सल कटाई का अनुष्‍ठान करते समय लोग परंपरागत रूप से भांगड़ा करते हैं। भांगड़ा के दौरान लोग पंजाबी बोली के गीत गाते हैं तथा लुंगी व पगड़ी बांधे लोगों के घेरे में एक व्‍यक्ति ढोल बजाता है। ज‍बकि भांगड़ा की शुरुआत फ़सल कटाई के उत्‍सव के रूप में हुई, परन्‍तु आगे चलकर यह विवाह तथा नववर्ष समारोहों का भी अंग बन गया। पिछले 30 वर्षों के दौरान भांगड़ा के लो‍कप्रियता में विश्‍व भर में वृद्धि हुई है। पंजाब में महिलाओं द्वारा किया जाने वाला नृत्‍य गिद्दा कहलाता है। यह एक खुशनुमा नृत्‍य है, जिसमें एक गोले में बोलियाँ गाई जाती हैं तथा तालियाँ बजाई जाती हैं। दो प्रतिभागी घेरे से निकलकर समर्पण भाव से सस्‍वर बोली सुनाती हैं व अभिनय करती हैं जब कि शेष समूह में गाती हैं। यह पुनरावृत्ति 3-4 बार होती है। प्रत्‍येक बार दूसरी टोली होती है, जो एक नई बोली से शुरुआत करती है। इसके अलावा नृत्‍य व कला के और भी बहुत प्रकार हैं जैसे कि झूमर, लुड्डी, जुली, डानकारा, धमाल, सामी, किकली, और गटका।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख