"कुश्ती" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पंक्ति 33: पंक्ति 33:
 
यूनान की भाँति ही रोम में भी कुश्ती की कला का विकास हुआ था। यूनान और रोम की प्राचीन कुश्ती कला की समन्वय ग्रीको [[रोमन लिपि|रोमन पद्धति]] के रूप में हुआ है, ऐसी लोगों की धारणा है। किंतु इस समय यूरोप में जिस ग्रीको रोमन शैली का प्रचार है, वह प्राचीन शैली से सर्वथा भिन्न है। आधुनिक पद्धति का प्रादुर्भाव 1860 ई. के लगभग [[फ्रांस]] में हुआ और यह क्रमश: सारे [[यूरोप]] में फैल गई। [[रूस]] निवासी हैकन एशिमिड इस पद्धति का सबसे प्रसिद्ध मल्ल हुआ है। पेशेवर पहलवान अब इस पद्धति को बहुत कम अपनाते हैं।  
 
यूनान की भाँति ही रोम में भी कुश्ती की कला का विकास हुआ था। यूनान और रोम की प्राचीन कुश्ती कला की समन्वय ग्रीको [[रोमन लिपि|रोमन पद्धति]] के रूप में हुआ है, ऐसी लोगों की धारणा है। किंतु इस समय यूरोप में जिस ग्रीको रोमन शैली का प्रचार है, वह प्राचीन शैली से सर्वथा भिन्न है। आधुनिक पद्धति का प्रादुर्भाव 1860 ई. के लगभग [[फ्रांस]] में हुआ और यह क्रमश: सारे [[यूरोप]] में फैल गई। [[रूस]] निवासी हैकन एशिमिड इस पद्धति का सबसे प्रसिद्ध मल्ल हुआ है। पेशेवर पहलवान अब इस पद्धति को बहुत कम अपनाते हैं।  
 
==फ्री स्टाइल==
 
==फ्री स्टाइल==
 +
[[चित्र:Freestyle-Wrestling.jpg|thumb|150px|[[फ्री स्टाइल कुश्ती]]]]
 
{{main|फ्री स्टाइल कुश्ती}}
 
{{main|फ्री स्टाइल कुश्ती}}
 
विश्व ओलंपिक में ग्रीको-रोमन पद्धति में भी कुश्ती होती है। इस पद्धति में कमर के नीचे का भाग पकड़ना वर्जित है। प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे का शरीर केवल खुले हाथ से ही पकड़ सकते हैं। हाथ और बाँह का पकड़ना इस नियम के अपवाद हैं। भौंह तथा मुँह के बीच के भाग को छूना निषिद्ध है। गला दबाना, कपड़े पकड़ना, बाल पकड़ना, पाँव से मारना, धक्का देना या अँगुली मरोड़ना वर्जित है। कैंची लगाकर प्रतिद्वंद्वी को दोनों पावों के बीच दबाना वर्जित है। पाँव का प्रयोग किसी भी रूप में नहीं किया जा सकता, न तो लगाने में और न बचाव करने में। इस पद्धति का मल्लयुद्ध [[1896]] से [[1912]] तक ओलंपिक के खेलों में होता रहा। [[1920]] में ऐंटवर्प में जो ओलंपिक खेल आयोजित हुआ उसमें इस पद्धति के साथ एक नई पद्धति का मल्ल्युद्ध भी सम्मिलित किया गया जिसे ‘फ्री स्टाइल कहते’ हैं। ओलंपिक खेलों में कोई भी दोनों पद्धतियों में निष्णात मल्ल विरले ही होते हैं। अब तक स्वेडन के आइवर जोहांसन और इस्टोनिया के पालू सालू ही ऐसे पहलवान हैं जिन्हें क्रमश: लास ऐंजेल्स<ref>(1932 ई.)</ref> और बर्लिन<ref>(1936 ई.)</ref> के ओलंपिक खेलों में दोनों पद्धतियों में एक साथ विश्व विजयी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
 
विश्व ओलंपिक में ग्रीको-रोमन पद्धति में भी कुश्ती होती है। इस पद्धति में कमर के नीचे का भाग पकड़ना वर्जित है। प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे का शरीर केवल खुले हाथ से ही पकड़ सकते हैं। हाथ और बाँह का पकड़ना इस नियम के अपवाद हैं। भौंह तथा मुँह के बीच के भाग को छूना निषिद्ध है। गला दबाना, कपड़े पकड़ना, बाल पकड़ना, पाँव से मारना, धक्का देना या अँगुली मरोड़ना वर्जित है। कैंची लगाकर प्रतिद्वंद्वी को दोनों पावों के बीच दबाना वर्जित है। पाँव का प्रयोग किसी भी रूप में नहीं किया जा सकता, न तो लगाने में और न बचाव करने में। इस पद्धति का मल्लयुद्ध [[1896]] से [[1912]] तक ओलंपिक के खेलों में होता रहा। [[1920]] में ऐंटवर्प में जो ओलंपिक खेल आयोजित हुआ उसमें इस पद्धति के साथ एक नई पद्धति का मल्ल्युद्ध भी सम्मिलित किया गया जिसे ‘फ्री स्टाइल कहते’ हैं। ओलंपिक खेलों में कोई भी दोनों पद्धतियों में निष्णात मल्ल विरले ही होते हैं। अब तक स्वेडन के आइवर जोहांसन और इस्टोनिया के पालू सालू ही ऐसे पहलवान हैं जिन्हें क्रमश: लास ऐंजेल्स<ref>(1932 ई.)</ref> और बर्लिन<ref>(1936 ई.)</ref> के ओलंपिक खेलों में दोनों पद्धतियों में एक साथ विश्व विजयी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।
पंक्ति 66: पंक्ति 67:
 
{{main|सूमो कुश्ती}}
 
{{main|सूमो कुश्ती}}
 
सूमो [[जापान|जापानियों]] का [[राष्ट्र|राष्ट्रीय]] व्यायाम है। इसका प्रयोग जापानी युवक अपने शरीर को शक्तिशाली एवं संगठित बनाने के लिए करते हैं। प्रथम सूमों कुश्ती, जिसका लिखित विवरण उपलब्ध है, ईसा से 23 [[वर्ष]] पूर्व हुई थी। विजयी व्यक्ति का नाम सुकुने था। सुकुने आज तक जापानी मल्लों का आराध्य [[देवता]] माना जाता है।  
 
सूमो [[जापान|जापानियों]] का [[राष्ट्र|राष्ट्रीय]] व्यायाम है। इसका प्रयोग जापानी युवक अपने शरीर को शक्तिशाली एवं संगठित बनाने के लिए करते हैं। प्रथम सूमों कुश्ती, जिसका लिखित विवरण उपलब्ध है, ईसा से 23 [[वर्ष]] पूर्व हुई थी। विजयी व्यक्ति का नाम सुकुने था। सुकुने आज तक जापानी मल्लों का आराध्य [[देवता]] माना जाता है।  
==श्विंजेन<ref>Schwingen</ref> मल्लयुद्ध==
+
==श्विंजेन मल्लयुद्ध==
इस पद्धति में प्रतिद्वंद्वियों को बिरजिस<ref>breeches</ref> पहनकर कुश्ती लड़ना पड़ता है, जो सुदृढ़ पेटी सहित कमर पर बँधी रहती है। दाँवपेंच इस पेटी को पकड़कर किया जाता है। सूमो की भाँति इस युद्ध पद्धति में भी पाँव का प्रयोग करना, या प्रतिद्वंद्वी की उठाकर फेंक देना, वर्जित नहीं है। जो मल्ल भूमि को पहले स्पर्श कर लेता है, उसकी हार हो जाती है। आइसलैंड की ग्लीमा पद्धति भी बहुत कुछ इस पद्धति से मिलती है। अंतर केवल रान और कमर पर धारण किए जाने वाले वस्त्रों में है।
+
 
 
==अमरीकन फ्री स्टाइल मल्लयुद्ध==
 
==अमरीकन फ्री स्टाइल मल्लयुद्ध==
 +
[[चित्र:American Freestyle-Wrestling.jpg |thumb|150px|अमरीकन फ्री स्टाइल कुश्ती]]
 
{{main|अमरीकन फ्री स्टाइल मल्लयुद्ध}}
 
{{main|अमरीकन फ्री स्टाइल मल्लयुद्ध}}
 
18वीं शताब्दी के अंतिम चरण के पूर्व अमरीका में त्यौहारों के अवसर पर स्थानीय मल्लों की कुश्तीयाँ होती थीं। सन 1780 ई. के लगभग, हारवर्ड विश्वविद्यालय में इसका प्रचार आरंभ हुआ। वहाँ नए छात्रों तथा पुराने स्नातकों के बीच मल्ल-युद्ध होने की परंपरा चल पड़ी। अमरीकन फ्री स्टाइल कुश्ती अत्यंत निर्दयता से लड़ी जाती है। इस पद्वति की तुलना प्राचीन पान क्रोशन पद्धति से की जा सकती है।
 
18वीं शताब्दी के अंतिम चरण के पूर्व अमरीका में त्यौहारों के अवसर पर स्थानीय मल्लों की कुश्तीयाँ होती थीं। सन 1780 ई. के लगभग, हारवर्ड विश्वविद्यालय में इसका प्रचार आरंभ हुआ। वहाँ नए छात्रों तथा पुराने स्नातकों के बीच मल्ल-युद्ध होने की परंपरा चल पड़ी। अमरीकन फ्री स्टाइल कुश्ती अत्यंत निर्दयता से लड़ी जाती है। इस पद्वति की तुलना प्राचीन पान क्रोशन पद्धति से की जा सकती है।

13:01, 14 अगस्त 2015 का अवतरण

कुश्ती (अंग्रेज़ी:Kushti) एक प्रकार का द्वंद्वयुद्ध है, जो बिना किसी शस्र की सहायता के केवल शारीरिक बल के सहारे लड़ा जाता है। इसमें प्रतिद्वंद्वी को बिना अंगभंग किए या पीड़ा पहुँचाए परास्त किया जाता है। पुराणों में इसका उल्लेख मल्लक्रीड़ा के रूप में मिलता है। इन उल्लेखों से ज्ञात होता है कि इसके प्रति उन दिनों विशेष आकर्षण और आदर था। मध्य काल में मुस्लिम साम्राज्य और संस्कृति के प्रसार के साथ भारतीय मल्लयुद्ध पद्धति का मुस्लिम देशों की युद्ध पद्धति के साथ समन्वय हुआ। यह समन्वय विशेष रूप से मुग़ल काल में हुआ। आधुनिक काल में देशी रजवाड़ों ने कुश्ती कला को संरक्षण प्रदान किया। पटियाला, कोल्हापुर, मैसूर, इंदौर, अजमेर, बड़ौदा, भरतपुर, जयपुर, बनारस, दरभंगा, बर्दवान, तमखुई[1] के राजाओं के अखाड़ों की देशव्यापी ख्याति रही है। वहाँ कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों को हर प्रकार की सुविधाएँ प्राप्त थीं और इन अखाड़ों के नामी पहलवान देश में घूम-घूम कर कुश्ती के दंगलों में भाग लेते और कुश्ती का प्रचार किया करते थे।

इतिहास

कुश्ती का आरंभ संभवत: उस युग में हुआ होगा, जब मनुष्य ने शास्रास्रों का उपयोग जाना न था। उस समय इस प्रकार के युद्ध में पशु बल ही प्रधान था। पशु बल पर विजय पाने के लिए मनुष्य ने विविध प्रकार के दाँव पेंचों का प्रयोग सीखा होगा और उससे मल्ल युद्ध अथवा कुश्ती का विकास हुआ होगा। शत्रुता निवारण के इस द्वन्द्व युद्ध ने विशुद्ध व्यायाम और खेल का रूप ले लिया है। इस खेल अथवा व्यायाम से शरीर के सभी स्नायु एवं इंद्रियाँ सबल और कार्यक्षम होती हैं। इस खेल की कला से परिचित व्यक्ति कम शक्ति वाला होकर भी अधिक शक्तिशाली व्यक्ति पर विजय प्राप्त कर सकता है। कुश्ती से न केवल शरीर बनता है वरन मानसिक विकास भी होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। धैर्य, अनुभवशीलता, चपलता आदि अनेक बातें पैदा होती हैं।[2]

विकास

मिस्र में नील नदी के तट पर स्थित बेंने-हसन की शव-समाधि के दीवारों पर मल्लयुद्ध के अनेक दृश्य अंकित हैं। उनसे अनुमान होता है कि लगभग 3000 वर्ष ईसा पूर्व मिस्र में मल्ल्युद्ध का पूर्ण विकास हो चुका था। कुछ लोगों की धारणा है कि इसका विकास भारतवर्ष में वैदिक काल में हुआ होगा, किंतु वैदिक साहित्य में स्वास्थ्य वर्धन और शक्तिसंचय के निमित्त, आसन, प्राणायम आदि यौगिक क्रियाओं के साथ घुड़सवारी, रथों की दौड़, शस्त्रास्त्रों के अभ्यास के उल्लेख तो मिलते है; किंतु उसमें मल्लयुद्ध की कहीं कोई चर्चा नहीं है। अत: इस देश में इका आरंभ वैदिक काल के बाद ही किसी समय हुआ होगा।

पौराणिक उल्लेख

'रामायण' और 'महाभारत' में कुश्ती की पर्याप्त चर्चा हुई है। रामायण से बाली-सुग्रीव का युद्ध और महाभारत से भीम-दुर्योधन के युद्ध का उल्लेख उदाहरण स्वरूप दिया जा सकता है। इस प्रकार के द्वंद्वयुद्ध की अपनी एक नैतिक संहिता थी, ऐसा इन युद्धों के वर्णन से प्रकट होता है। उसके विरुद्ध आचरण करने वाला निंदनीय माना जाता था। श्रीकृष्ण के संकेत पर भीम द्वारा जरासंध की संधियों के चीरे जाने और दुर्योधन की जाँघ पर प्रहार करने की निंदा लोगों ने की है।[2]

मल्लयुद्ध का आयोजन

पुराणों में इसका उल्लेख मल्लक्रीड़ा के रूप में मिलता है। इन उल्लेखों से ज्ञात होता है कि इसके प्रति उन दिनों विशेष आकर्षण और आदर था। विशिष्ट उत्सव प्रसंगों पर राजा लोग मल्लयुद्ध का आयोजन किया करते थे और प्रसिद्ध मल्लों को आमंत्रित करते थे। मल्लक्रीड़ा आरंभ होने से पूर्व धनुर्यज्ञ होता था, जिसमें मल्ल लोगों को अपनी शक्ति का परिचय देने के लिए एक भारी धनुष की प्रत्यंचा खींचकर चढ़ानी होती थी। ऐसे ही एक उत्सव प्रसंग पर मथुरा के राजा कंस ने कृष्ण और बलराम को आमंत्रित कर उनकी हत्या का षड़यंत्र किया था, किंतु कृष्ण बलराम ने कंस के मल्ल चाणूर और मुष्टिक को अपने मल्ल कौशल से पराजित कर दिया। इसी प्रकार जिन दिनों पांडव छद्मवेश में विराट नगरी में रह रहे थे, उन दिनों वहाँ ब्रह्मोत्सव का आयोजन हुआ था। उसमें भीम ने जीमूत नामक मल्ल को परास्त किया था।

भारतीय मल्लयुद्ध पद्धति का समन्वय

मध्यकाल में मुस्लिम में साम्राज्य और संस्कृति के प्रसार के साथ भारतीय मल्लयुद्ध पद्धति का मुस्लिम देशों की युद्ध पद्धति के साथ समन्वय हुआ। यह समन्वय विशेष रूप से मुगलकाल में हुआ। बाबर मध्य एशिया में प्रचलित कुश्ती पद्धति का कुशल और बलशाली पहलवान था। अकबर भी इस कला का अच्छा जानकार था। उसने उच्चकोटि के मल्लों को राजाश्रय प्रदान कर कुश्ती कला को प्रोत्साहित किया। वह समन्वयवादी सम्राट था। उसने सभी क्षेत्रों में हिंदू तथा मुस्लिम संस्कृतियों में सामंजस्य लाने का प्रयत्न किया। फलत: कुश्ती कला भी उसकी उदार नीति से वंचित नहीं रही। उसी समय से कुश्ती को राज्य संरक्षण प्राप्त होता रहा। मुगल सेनाओं में कुश्ती लड़नेवाले पहलवानों का विशेष सम्मान था। विजयनगर नरेश कृष्णदेश राय के राज दरबार में नित्य मल्लयुद्ध का प्रदर्शन होता था। पेशवा परिवार के लोग मल्लयुद्ध प्रवीण थे, ऐसा तत्कालीन आलेखों से ज्ञात होता है। थामस ब्राउटन नामक अंग्रेज सैनिक अधिकारी ने दौलताराव सिंधिय के सैनिकों के बीच मल्लविद्या के प्रचार का विस्तृत वर्णन किया है। पेशवा कल में स्रियाँ भी मल्लयुद्ध में भाग लेती थीं और वे इस कला में इतनी प्रवीण होती थीं कि वे पुरुषों को चुनौती देती थीं और पुरुष पराजित होने की आशंका से उनकी चुनौती स्वीकार करने में संकोच करते थे।[2]

जातक कथाओं में कुश्ती का उल्लेख

जातक कथाओं में भी कुश्ती के उल्लेख प्राप्त होते हैं। उनमें अखाड़े, अखाड़े के सामने प्रक्षकों के बैठने की जगह, उसकी सजावट, मल्लयुद्ध आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। विनयपिटक में उल्लिखित एक प्रसंग से ज्ञात होता है कि स्रियाँ भी मल्लयुद्ध में भाग लेती थी। उसमें शेवती नामक एक मल्ली के भिक्षुणी हो जाने का उल्लेख है। जैनियों के प्रसिद्ध ग्रंथ कल्पसूत्र से ज्ञात होता है कि राजा लोग भी कुश्ती में भाग लेते थे।

आधुनिक समय में कुश्ती का प्रचार

आधुनिक समय में देशी रजवाड़ों ने कुश्ती कला को संरक्षण प्रदान किया था। पटियाला, कोल्हापुर, मैसूर, इंदौर, अजमेर, बड़ौदा, भरतपुर, जयपुर, बनारस, दरभंगा, बर्दवान, तमखुई[3] के राजाओं के अखाड़ों की देशव्यापी ख्याति रही हैं। वहाँ कुश्ती लड़ने वाले पहलवानों को हर प्रकार की सुविधाएँ प्राप्त थीं और इन अखाड़ों के नामी पहलवान देश में घूम-घूम कर कुश्ती के दंगलों में भाग लेते और कुश्ती का प्रचार किया करते थे। कुछ अन्य लोग भी अच्छे पहलवानों को प्रोत्साहित करते थे। कुश्ती कला में पारंगत होने के लिए मल्ल को चित्तनिरोध, मनोयोग तथा संयम की सतत साधना करनी पड़ती है। भारतीय मल्ल का भोजन काफी पुष्टिकारक होता है। मल्ल को अपनी रसना पर नियंत्रण रखना चाहिए। भारतीय मल्ल अधिकतर दूध, घी, बादाम आदि का सेवन करते हैं। शक्ति वर्धन के लिए कुछ मल्ल मांस के शोरवे का भी प्रयोग करते हैं। आज भी देश के कोने-कोने में, चाहे वह नगर हो या गाँव, अखाड़े पाए जाते हैं। सफल मल्ल बनने के लिए तीन बातों का ध्यान रखना पड़ता है-

  1. नियमित व्यायाम
  2. उचित भोजन तथा
  3. कुश्ती का नियमित अभ्यास एवं विकास।

कुश्ती की पद्धतियाँ

भारतीय कुश्ती को निम्न चार पद्धतियों में बाटाँ गया हैं

  1. भीमसेनी
  2. हनुमंती
  3. जांबवंती
  4. जरासंधी

मल्लयुद्ध के क्षेत्र में प्रसिद्धि

इस समय तीन अन्य भारतीय मल्ल, गूँगा, बुर्द तथा हमीदा ने मल्लयुद्ध के क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त की। नवयुवक मल्ल गुँगा ने इमामबख्श को कुश्ती के लिए ललकारा और पहली बार उसे आसमान दिखला दिया, किंतु बाद की कुश्तियों में इमामबख्श गूँगा पर विजय प्राप्त कर रुस्तमेहिंद बला रहा। इधर हमीदा और बुर्द की कई कुश्तियाँ अनिर्णीत रहीं, किंतु 1938 ई. में हमीदा ने बुर्द को परास्त कर दिया। इसी समय बंबई में एक अंतर्राष्ट्रीय दंगल हुआ जिसमें रूमानिया, हंगरी, जर्मनी, तुर्की, चीन, फिलिस्तीन आदि देशों के मल्लों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जर्मनी के मल्ल क्रैमर ने अजेय गूँगा को परास्त कर भारत को चकित कर दिया, किंतु उसे दरभंगा में पूरणसिंह को बड़े से हार माननी पड़ी तथा कलकत्ते में राजवंशी सिंह भी उस पर सबल पड़े। अंत में इमामबख्श ने उसे चित्त कर भारतीय मल्लों का गौरव अक्षुण्ण रखा। हमीदा ने किंग कांग को परास्त कर विदेशी मल्लों के हृदय में भारतीय मल्लयुद्ध की श्रेष्ठता का सिक्का जमा दिया।

देश के विभाजन से मल्लयुद्ध के क्षेत्र में भारत की बहुत बड़ी क्षति हुई है। उच्च कोटि के प्राय: सभी मल्ल पंजाबी मुसलमान थे, जो बटवारे के बाद पाकिस्तान के नागरिक हो गए। इमामबख्श का पुत्र भोलू आजकल रुस्तमे-पाकिस्तान है तथा उसके अन्य भाई असलम, अकरम, गोगा आदि भी उच्चकोटि के पहलवान हैं। इस प्रकार गामा परिवार की परंपरा अक्षुण्ण है। उच्चकोटि के भारतीय पहलवान मंगला राय, केशर सिंह तथा पूरणसिंह[4] हैं।

कुश्ती का विकास

भारत के बाहर कुश्ती अन्य कई देशों में प्रचलित है। किंतु वहाँ इसका प्राचीनतम प्रचार यूनान में ही ज्ञात होता है। होमर के प्रसिद्ध काव्य इलियड[5] में एजैक्स तथा यूलिसीज के मल्लयुद्ध का विस्तृत वर्णन है। उसमें यूलिसीज द्वारा बाहरी टाँग मारकर एजैक्स को धराशायी कर देने का विवरण है। क्रोटोन निवासी मिलो उस काल का सर्वविख्यात मल्ल था, जिसने लगातार छह ओलंपिक खेलों में सर्वोच्च विजय चिह्न[6] प्राप्त किया था। मिलो के संबंध में यह किंवदंती है कि उसने पाइथागोरस के विद्यालय की गिरती हुई छत को अकेले ही संभाल लिया था। यूलिसीज तथा एजैक्स की कुश्ती का विवरण बहुत कुछ बेनीहसन की कब्र पर निर्मित भवनों पर अंकित चित्रों से मिलता है। इस आधार पर कुछ विद्वानों का मत है कि मल्ल-युद्ध-कला यूनानियों ने मिस्रवासियों से ही सीखी, यद्यपि यूनानी परंपरा के अनुसार थीसियस[7] यूनानी मल्लयुद्ध के जन्मदाता तथा विधिनिर्माता माने जाते हैं। यूनान की भाँति ही रोम में भी कुश्ती की कला का विकास हुआ था। यूनान और रोम की प्राचीन कुश्ती कला की समन्वय ग्रीको रोमन पद्धति के रूप में हुआ है, ऐसी लोगों की धारणा है। किंतु इस समय यूरोप में जिस ग्रीको रोमन शैली का प्रचार है, वह प्राचीन शैली से सर्वथा भिन्न है। आधुनिक पद्धति का प्रादुर्भाव 1860 ई. के लगभग फ्रांस में हुआ और यह क्रमश: सारे यूरोप में फैल गई। रूस निवासी हैकन एशिमिड इस पद्धति का सबसे प्रसिद्ध मल्ल हुआ है। पेशेवर पहलवान अब इस पद्धति को बहुत कम अपनाते हैं।

फ्री स्टाइल

विश्व ओलंपिक में ग्रीको-रोमन पद्धति में भी कुश्ती होती है। इस पद्धति में कमर के नीचे का भाग पकड़ना वर्जित है। प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे का शरीर केवल खुले हाथ से ही पकड़ सकते हैं। हाथ और बाँह का पकड़ना इस नियम के अपवाद हैं। भौंह तथा मुँह के बीच के भाग को छूना निषिद्ध है। गला दबाना, कपड़े पकड़ना, बाल पकड़ना, पाँव से मारना, धक्का देना या अँगुली मरोड़ना वर्जित है। कैंची लगाकर प्रतिद्वंद्वी को दोनों पावों के बीच दबाना वर्जित है। पाँव का प्रयोग किसी भी रूप में नहीं किया जा सकता, न तो लगाने में और न बचाव करने में। इस पद्धति का मल्लयुद्ध 1896 से 1912 तक ओलंपिक के खेलों में होता रहा। 1920 में ऐंटवर्प में जो ओलंपिक खेल आयोजित हुआ उसमें इस पद्धति के साथ एक नई पद्धति का मल्ल्युद्ध भी सम्मिलित किया गया जिसे ‘फ्री स्टाइल कहते’ हैं। ओलंपिक खेलों में कोई भी दोनों पद्धतियों में निष्णात मल्ल विरले ही होते हैं। अब तक स्वेडन के आइवर जोहांसन और इस्टोनिया के पालू सालू ही ऐसे पहलवान हैं जिन्हें क्रमश: लास ऐंजेल्स[8] और बर्लिन[9] के ओलंपिक खेलों में दोनों पद्धतियों में एक साथ विश्व विजयी होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

कुश्ती की श्रेणियाँ

कुश्ती निमित्त वजन के अनुसार होती हैं तथा इसकी निम्न 8 श्रेणियाँ मानी गई हैं-

  1. फ्लाई वेट 114 1/2 पाउंड तक
  2. बैंटेम वेट 125 1/2 पाउंड तक
  3. फेदर वेट 136 1/2 पाउंड तक
  4. लाइट वेट 147 1/2 पाउंड तक
  5. वेल्टर वेट 160 1/2 पाउंड तक
  6. मिडिल वेट 174 पाउंड तक
  7. लाइट हेवी वेट 191 पाउंड तक
  8. हेवी वेट 191 पाउंड के ऊपर।

प्रतिद्वंद्वी को विधानत: यह अधिकार है कि वह चाहे तो अपने भार से एक भार ऊपर से कुश्ती लड़े। अपने निश्चय की सूचना भार लेने के पूर्व ही संबद्ध अधिकारी को दे देना प्रतिद्वंद्वी के लिए आवश्यक है। नाम के पुकारे जाने पर दोनों प्रतिद्वंद्वी अपने अपने कोने में आकर खड़े हो जाते हैं। एक के पाँव में लाल तथा दूसरे के पाँव में हरा फीता बँधा रहता है। निर्णायक[10] बीच में खड़ा होकर दोनों को बुलाता है और उनके जूते, नाखून आदि का निरीक्षण के पश्चात दोनों प्रतिद्वंद्वी अपने अपने कोने में वापस चले जाते हैं। निर्णायक सदैव डाक्टर हुआ करते हैं। उनके पास लाल, हरे तथा सफेद तीन तीन लैंप, एक एक स्टॉप वाच[11], घंटा, लाल हरे रंग के पट्टे, फेंकने वाला लाल हरे रंग का बिंब[12] होता है।[2]

शांबो

ओलंपिक खेल में एक तीसरे प्रकार की कुश्ती को भी मान्यता प्राप्त है। उसे शांबो कहते हैं। यह कुश्ती एक विशेष प्रकार का मोटे कपड़े वाला जैकेट पहनकर लड़ी जाती है और जैकेट को पकड़कर ही दाँवपेंच मारा जाता है। उसमें बदन को नहीं छुआ जा सकता। इसमें ग्रीको रोमन अथवा फ्री स्टाइल की भाँति कंधों का लगाना अनिवार्य नहीं हैं।

भारतीय पहलवान

भारत के पहलवानों ने 1920 में पहली बार पेरिस में हुए ओलंपिक में भाग लिया था। उसमें भाग लेने वाले पहलवान थे महाराष्ट्र के नावले और बड़ौदा के शिंदे। 1936 के बर्लिन ओलंपिक में करम रसूल[13], अनवर रशीद[14] और ए. थोरेट[15] सम्मिलित हुए थे। 1948 से भारतीय पहलवान नियमित रूप से ओलंपिक में भाग ले रहे हैं। उस वर्ष लंदन में ओलंपिक हुआ था उसमें के. डी. यादव को छोटे वज़न (फ्लाई वेट) में छठा स्थान मिला था। 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में इन्हीं यादव को 57 किलो वेट में तीसरा और 62 किलो वेट में के. डी. मंगावे[16] को चौथा स्थान प्राप्त हुआ था। इसके बाद तो प्रत्येक ओलंपिक में भारतीय पहलवान बराबर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इसी प्रकार भारतीय पहलवान विश्व कुश्ती प्रतियोगिता, एशियाई खेल, और राष्ट्रमंडलीय खेल में भी भाग लेते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं।[2] भारत सरकार ने नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल प्रतिष्ठान[17] शांबो में आधुनिक विश्व मान्य पद्धतियों द्वारा पहलवानों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था की है ताकि वे विश्व की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक सफलता प्राप्त कर सकें। साथ ही सफल पहलवानों को सम्मानित करने के लिए अर्जुन पुरस्कार की व्यवस्था की हैं। अब तक यह पुरस्कार निम्नलिखित पहलवानों को दिया गया है- मलुआ [18], उदयचंद[19], विशंभर सिंह[20], मुख्तियार सिंह[21], गनपत अंदेलकर[22], चंदगीराम[23], भीम सिंह (सेना), प्रेमनाथ[24], जगरूप सिंह\हरियाणा, सुदेश कुमार[25]

सुशील कुमार

सुशील कुमार कुश्ती के पहलवान है। 'बीजिंग ओलिंपिक' खेलों में देश के लिए 'कांस्य पदक' जीतकर सुशील कुमार 'नज़फगढ़ के नए सुल्तान' बन गए। दिल्ली के नज़फगढ़ से भारतीय क्रिकेट को वीरेंद्र सहवाग जैसा नायाब हीरा मिला, लेकिन अब दिल्ली के सुदूर पश्चिम में बसा यह स्थान पहलवान सुशील कुमार के कारण जाना जाता है। रेलवे के कर्मचारी सुशील ने 2006 में 'दोहा एशियाई खेलों' में 'कांस्य पदक' जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में रोज़ाना सुबह पांच बजे से कुश्ती के दांवपेच सीखने वाले अर्जुन पुरस्कार विजेता सुशील ने अगले ही साल मई, 2007 में 'सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप' में 'रजत पदक' जीता।

दैशिक शैलियाँ

अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त कुश्ती की उपर्युक्त शैलियों के अतिरिक्त कुछ अन्य दैशिक शैलियाँ भी हैं जिनमें निम्नलिखित उल्लेखनीय हैं- कंबरलैंड तथा वेस्टमोरलैंड कुश्ती

रेफरी होल्ड

इस कुश्ती का प्रचलन उत्तरी इंग्लैंड तथा दक्षिणी स्कॉटलैंड में हैं। मल्लयुद्ध प्रारंभ होने से पूर्व प्रतिद्वंद्वी सीने से सीना मिलाकर, एक दूसरे से, इस प्रकार लिपट जाते हैं कि एक मल्ल की बाईं भुजा दूसरे मल्ल की दाहिनी भुजा के ऊपर तथा एक की ठुड्डी दूसरे के दाहिने कंधे पर पड़ती है। इसके पश्चात्‌ वे अपने हाथों को एक दूसरे की पीठ पर रखकर बंद कर लेते हैं। इस अवस्था को रेफरी होल्ड[26] कहते हैं और वह सावधान होने की अवस्था समझी जाती है। जिस मल्ल के हाथों की पकड़ शिथिल होकर छूट जाती है, उसकी पराजय मानी जाती है।

डॉग फाल

इस पद्धति की कुश्ती में जय-पराजय का निर्णय बड़ी सरलता से हो जाता है। निर्णय में दो मतों की संभावना अत्यल्प है। जिस प्रतिद्वंद्वी का, पावों के अतिरिक्त, कोई भी अंग भूमि से छू जाता है उसकी पराजय मानी जाती है। जब दोनों प्रतिद्वंद्वी साथ ही भूमि पर गिरते हैं तो भूमि को पहले स्पर्श करनेवाला प्रतिद्वंद्वी पराजित माना जाता हैं। जब दोनों सीधे गिरकर भूमि को साथ ही स्पर्श करते हैं तो कुश्ती बराबर मानी जाती है। इसको डॉग फाल[27] कहते हैं। ऐसी अवस्था के प्रतिद्वंद्वियों में पुन: कुश्ती कराई जाती है। दाँव लगाने या अन्य किसी अवस्था में भी पाँव के अतिरिक्त किसी अंग से भूमि छू जाने पर प्रतिद्वंद्वी की हार हो जाती है। इस कुश्ती में भुजाओं में बँध जाने के कारण पाँवों का मुक्त प्रयोग किया जाता है। यद्यपि प्रतिद्वंद्वी को पाँव से सीधे आघात करना वर्जित है, तथापि इस पद्धति के कलाकार पाँव संबंधी दाँव-पेंचों में बड़े कुशल होते हैं।

सूमो कुश्ती

सूमो जापानियों का राष्ट्रीय व्यायाम है। इसका प्रयोग जापानी युवक अपने शरीर को शक्तिशाली एवं संगठित बनाने के लिए करते हैं। प्रथम सूमों कुश्ती, जिसका लिखित विवरण उपलब्ध है, ईसा से 23 वर्ष पूर्व हुई थी। विजयी व्यक्ति का नाम सुकुने था। सुकुने आज तक जापानी मल्लों का आराध्य देवता माना जाता है।

श्विंजेन मल्लयुद्ध

अमरीकन फ्री स्टाइल मल्लयुद्ध

अमरीकन फ्री स्टाइल कुश्ती

18वीं शताब्दी के अंतिम चरण के पूर्व अमरीका में त्यौहारों के अवसर पर स्थानीय मल्लों की कुश्तीयाँ होती थीं। सन 1780 ई. के लगभग, हारवर्ड विश्वविद्यालय में इसका प्रचार आरंभ हुआ। वहाँ नए छात्रों तथा पुराने स्नातकों के बीच मल्ल-युद्ध होने की परंपरा चल पड़ी। अमरीकन फ्री स्टाइल कुश्ती अत्यंत निर्दयता से लड़ी जाती है। इस पद्वति की तुलना प्राचीन पान क्रोशन पद्धति से की जा सकती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गोरखपुर
  2. 2.0 2.1 2.2 2.3 2.4 कुश्ती (हिन्दी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 10अगस्त, 2015।
  3. गोरखपुर
  4. कनिष्ठ
  5. XXIII700
  6. पदक
  7. Theseus
  8. (1932 ई.)
  9. (1936 ई.)
  10. Referee
  11. विराम घड़ी
  12. disc
  13. पंजाब
  14. उत्तर प्रदेश
  15. महाराष्ट्र
  16. महाराष्ट्र
  17. पटियाला
  18. दिल्ली
  19. सेना
  20. रेलवे
  21. सेना
  22. महाराष्ट्र
  23. हरियाणा
  24. दिल्ली
  25. दिल्ली
  26. Referee hold
  27. Dog fall

संबंधित लेख