गोरवारा कुनिथा नृत्य
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:59, 17 अक्टूबर 2012 का अवतरण (''''गोरवारा कुनिथा नृत्य''' कर्नाटक में प्रचलित एक धार...' के साथ नया पन्ना बनाया)
गोरवारा कुनिथा नृत्य कर्नाटक में प्रचलित एक धार्मिक नृत्य है, जिसे 'मयलरालिंगा' उत्सव पर किया जाता है। यह नृत्य अपनी चित्ताकर्षक लयात्मकता के लिए जाना जाता है।
- कर्नाटक के उत्तर में स्थित मयलारा भगवान शिव के भक्तों का धाम है।
- गोरवारा जनजाति के लोग अपने ईष्ट देव की प्रशंसा में गीत गाते हुए यह नृत्य करते हैं।
- डमरू और बाँसुरी गोरवारा नर्तकों के मुख्य वाद्य यंत्र हैं।
- इस नृत्य में नर्तक भालू की खाल से बनी टोपी व काले रंग के वस्त्र धारण करते हैं।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ कर्नाटक के लोक नृत्य (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर, 2012।