चिंकारा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:55, 1 जुलाई 2014 का अवतरण (''''चिंकारा''' एक प्रकार का छोटा हिरण, जो दक्षिण एशिया म...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

चिंकारा एक प्रकार का छोटा हिरण, जो दक्षिण एशिया में पाया जाता है। यह एक शर्मिला जीव है और मानव आबादी से दूर रहना ही पसंद करता है। यद्यपि चिंकारा अकेला रहने वाला जीव है, किंतु कभी-कभी यह प्राणी एक से चार के झुण्ड में भी दिखाई दे जाता है।

  • भारत, बांग्लादेश के घास के मैदानों और मरुभूमि में तथा ईरान और पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी चिंकारा पाया जाता है।
  • चिंकारा की ऊँचाई कन्धे तक 65 से.मी. होती है और वज़न लगभग 23 किलोग्राम तक होता है।
  • ग्रीष्म ऋतु में इस प्राणी की खाल का रंग लाल-भूरा हो जाता है और पेट तथा अंदुरुनी पैरों का रंग हल्का भूरा लिये हुये सफ़ेद होता है।
  • शीत ऋतु में चिंकारा का रंग और गहरा हो जाता है। इसके चेहरे के किनारों में आँख के किनारे से नथुनों तक एक काली धारी होती है, जिसके किनारे पर सफ़ेद धारी होती है।
  • चिंकारा के सींग लगभग 39 से.मी. तक लम्बे हो सकते हैं।
  • यह एक शर्मीला प्राणी है और ऐसे क्षेत्र जहाँ मानव आबादी हो, वहाँ से दूर ही रहता है।
  • यह प्राणी बिना जल के लम्बे समय तक रह सकता है।
  • चिंकारा राजस्थान का राज्य पशु है, जिससे इस जीव की महत्ता का पता चलता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख