भारतकोश ज्ञान का हिन्दी महासागर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

आज का दिन - 21 अप्रैल 2025 (भारतीय समयानुसार)

भारतकोश हलचल

भारतकोश हलचल

अक्षय तृतीया 30 अप्रॅल) परशुराम जयन्ती 29 अप्रॅल) अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 29 अप्रॅल) विश्व पशु चिकित्सा दिवस 26 अप्रॅल) चेरनोबिल दिवस 26 अप्रॅल) विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस 26 अप्रॅल) विश्व मलेरिया दिवस 25 अप्रॅल) राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रॅल) वरूथिनी एकादशी 24 अप्रॅल) विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस 23 अप्रॅल) पृथ्वी दिवस 22 अप्रॅल) सिविल सेवा दिवस 21 अप्रॅल) विश्व यकृत दिवस 19 अप्रॅल) विश्व विरासत दिवस 18 अप्रॅल) गुड फ़्राइडे 18 अप्रॅल) विश्व हीमोफ़ीलिया दिवस 17 अप्रॅल) अग्निशमन दिवस 14 अप्रॅल) अम्बेडकर जयन्ती 14 अप्रॅल) जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस 13 अप्रॅल) वैशाखी 13 अप्रॅल) चैत्र पूर्णिमा (12 अप्रॅल) पौर्णमासी व्रत (12 अप्रॅल) हनुमान जयन्ती (12 अप्रॅल) अमहावीर जयन्ती (10 अप्रॅल) प्रदोष व्रत (10 अप्रॅल) कामदा एकादशी (8 अप्रॅल) विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रॅल) रामनवमी (6 अप्रॅल) समता दिवस (5 अप्रॅल)


जन्म
बी. आर. चोपड़ा (22 अप्रॅल) कानन देवी (22 अप्रॅल) पी. चंद्रशेखर राव (22 अप्रॅल) सर गंगा राम (22 अप्रॅल) स्वामी सच्चिदानंद (22 अप्रॅल) राधाबाई सुबारायन (22 अप्रॅल) अम्मू स्वामीनाथन (22 अप्रॅल) चेतन भगत (22 अप्रॅल) मनोज मुकुंद नरवणे (22 अप्रॅल) कर्णी सिंह (21 अप्रॅल) गबर सिंह नेगी (21 अप्रॅल) एन. गोपालस्वामी (21 अप्रॅल)
मृत्यु
मंगूराम (22 अप्रॅल) जोगेशचंद्र चटर्जी (22 अप्रॅल) महमूद अली ख़ाँ (22 अप्रॅल) लालगुड़ी जयरमण (22 अप्रॅल) श्रवण कुमार राठौर (22 अप्रॅल) मोहम्मद इक़बाल (21 अप्रॅल) शकुन्तला देवी (21 अप्रॅल) जानकी बल्लभ पटनायक (21 अप्रॅल) शंख घोष (21 अप्रॅल) मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान (21 अप्रॅल)

भारतकोश सम्पादकीय

भारतकोश सम्पादकीय -आदित्य चौधरी

कौऔं का वायरस

         यह एक तरह की ध्यानावस्था ही है। यह एक ऐसा ध्यान है जो किया नहीं जाता या धारण नहीं करना होता बल्कि स्वत: ही धारित हो जाता है... बस लग जाता है। मनोविश्लेषण की पुरानी अवधारणा के अनुसार कहें तो अवचेतन मस्तिष्क (सब कॉन्शस) में कहीं स्थापित हो जाता है। दिमाग़ में बादाम जितने आकार के दो हिस्से, जिन्हें ऍमिग्डाला (Amygdala) कहते हैं, कुछ ऐसा ही व्यवहार करते हैं। ये दोनों कभी-कभी दिमाग़ को अनदेखा कर शरीर के किसी भी हिस्से को सक्रिय कर देते हैं। असल में इनकी मुख्य भूमिका संवेदनात्मक आपातकालिक संदेश देने की होती है। इस तरह की ही कोई प्रणाली संभवत: अवचेतन के संदेशों के निगमन को संचालित करती है। ऍमिग्डाला की प्रक्रिया को 'डेनियल गोलमॅन' ने अपनी किताब इमोशनल इंटेलीजेन्स में बहुत अच्छी तरह समझाया है। ...पूरा पढ़ें

पिछले सभी लेख सफलता का शॉर्ट-कट -आदित्य चौधरी शहीद मुकुल द्विवेदी के नाम पत्र शर्मदार की मौत


एक आलेख

एक आलेख

        संसद भवन नई दिल्ली में स्थित सर्वाधिक भव्य भवनों में से एक है, जहाँ विश्व में किसी भी देश में मौजूद वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूनों की उज्ज्वल छवि मिलती है। राजधानी में आने वाले भ्रमणार्थी इस भवन को देखने ज़रूर आते हैं जैसा कि संसद के दोनों सभाएं लोक सभा और राज्य सभा इसी भवन के अहाते में स्थित हैं। संसद भवन संपदा के अंतर्गत संसद भवन, स्वागत कार्यालय भवन, संसदीय ज्ञानपीठ (संसद ग्रंथालय भवन) संसदीय सौध और इसके आस-पास के विस्तृत लॉन, जहां फ़व्वारे वाले तालाब हैं, शामिल हैं। संसद भवन की अभिकल्पना दो मशहूर वास्तुकारों - सर एडविन लुटय़न्स और सर हर्बर्ट बेकर ने तैयार की थी जो नई दिल्ली की आयोजना और निर्माण के लिए उत्तरदायी थे। संसद भवन की आधारशिला 12 फ़रवरी, 1921 को महामहिम द डय़ूक ऑफ कनाट ने रखी थी । इस भवन के निर्माण में छह वर्ष लगे और इसका उद्घाटन समारोह भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन ने 18 जनवरी, 1927 को आयोजित किया। इसके निर्माण पर 83 लाख रुपये की लागत आई। ... और पढ़ें

पिछले आलेख राष्ट्रपति रसखान की भाषा मौर्य काल

एक व्यक्तित्व

एक व्यक्तित्व

        महापण्डित राहुल सांकृत्यायन को हिन्दी यात्रा साहित्य का जनक माना जाता है। वे एक प्रतिष्ठित बहुभाषाविद थे और 20वीं सदी के पूर्वार्द्ध में उन्होंने यात्रा वृतांत तथा विश्व-दर्शन के क्षेत्र में साहित्यिक योगदान किए। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगान्तरकारी माना जाता है, जिसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक भ्रमण किया था। बौद्ध धर्म की ओर जब झुकाव हुआ तो पाली, प्राकृत, अपभ्रंश, तिब्बती, चीनी, जापानी, एवं सिंहली भाषाओं की जानकारी लेते हुए सम्पूर्ण बौद्ध ग्रन्थों का मनन किया और सर्वश्रेष्ठ उपाधि 'त्रिपिटिका चार्य' की पदवी पायी। साम्यवाद के क्रोड़ में जब राहुल जी गये तो कार्ल मार्क्स, लेनिन तथा स्तालिन के दर्शन से पूर्ण परिचय हुआ। प्रकारान्तर से राहुल जी इतिहास, पुरातत्त्व, स्थापत्य, भाषाशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र के अच्छे ज्ञाता थे। ... और पढ़ें

पिछले लेख पण्डित ओंकारनाथ ठाकुर जे. आर. डी. टाटा आर. के. लक्ष्मण

एक तीर्थ स्थल

एक तीर्थ स्थल
राम कुण्ड, नासिक
राम कुण्ड, नासिक

        नासिक शहर दक्षिण-पश्चिमी भारत के पश्चिमोत्तर महाराष्ट्र राज्य में गोदावरी नदी के किनारे बसा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि यहाँ श्राद्ध, तर्पण, पिण्डदान एवं पितरों की संतुष्टि हेतु ब्राह्मण भोजन करवाने से पितर तृप्त होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। प्रतिवर्ष यहाँ हज़ारों तीर्थयात्री रामायण के नायक भगवान श्रीराम द्वारा अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ यहाँ कुछ समय तक निवास करने की किंवदंती के कारण आते हैं। नासिक को शिव पूजा का केंद्र होने के कारण 'दक्षिण काशी' भी कहा जाता है। ... और पढ़ें

एक नदी

एक नदी

        नर्मदा नदी भारत के मध्यभाग में पूरब से पश्चिम की ओर बहने वाली एक प्रमुख नदी है, जो गंगा के समान पूजनीय है। नर्मदा का उद्गम विंध्याचल की मैकाल पहाड़ी शृंखला में अमरकंटक नामक स्थान में है। मैकाल से निकलने के कारण नर्मदा को 'मैकाल कन्या' भी कहते हैं। स्कंद पुराण में इस नदी का वर्णन 'रेवा खंड' के अंतर्गत किया गया है। कालिदास के ‘मेघदूतम्’ में नर्मदा को 'रेवा' का संबोधन मिला है, जिसका अर्थ है- पहाड़ी चट्टानों से कूदने वाली। अमरकंटक में सुंदर सरोवर में स्थित शिवलिंग से निकलने वाली इस पावन धारा को 'रुद्र कन्या' भी कहते हैं, जो आगे चलकर नर्मदा नदी का विशाल रूप धारण कर लेती हैं। पवित्र नदी नर्मदा के तट पर अनेक तीर्थ हैं, जहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इनमें कपिलधारा, शुक्लतीर्थ, मांधाता, भेड़ाघाट, शूलपाणि, भड़ौंच उल्लेखनीय हैं। अमरकंटक की पहाड़ियों से निकल कर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर नर्मदा क़रीब 1310 किमी का प्रवाह पथ तय कर भरौंच के आगे खंभात की खाड़ी में विलीन हो जाती है। ... और पढ़ें

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

महत्त्वपूर्ण आकर्षण

महत्त्वपूर्ण आकर्षण

समाचार

समाचार

कुछ लेख

कुछ लेख

भारतकोश ज्ञान का हिन्दी-महासागर

  • कुल संपादित- 6,92,760
  • कुल पृष्ठ- 1,95,327
  • कुल लेख- 63,042
  • कुल चित्र- 19,464
  • 'भारत डिस्कवरी' विभिन्न भाषाओं में निष्पक्ष एवं संपूर्ण ज्ञानकोश उपलब्ध कराने का अलाभकारी शैक्षिक मिशन है।
  • कृपया यह भी ध्यान दें कि यह सरकारी वेबसाइट नहीं है और हमें कहीं से कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं है।
  • सदस्यों को सम्पादन सुविधा उपलब्ध है।


ब्रज डिस्कवरी

ब्रज डिस्कवरी पर जाएँ
ब्रज डिस्कवरी पर जाएँ

ब्रज डिस्कवरी पर हम आपको एक ऐसी यात्रा का भागीदार बनाना चाहते हैं जिसका रिश्ता ब्रज के इतिहास, संस्कृति, समाज, पुरातत्व, कला, धर्म-संप्रदाय, पर्यटन स्थल, प्रतिभाओं आदि से है।


चयनित चित्र

चयनित चित्र

राजस्थान स्थित पुष्कर का विहंगम दृश्य
राजस्थान स्थित पुष्कर का विहंगम दृश्य

पुष्कर, अजमेर