एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

हिजरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
हिजरी
मुहर्रम माह
विवरण 'हिजरी' इस्लामी पंचांग या कॅलण्डर है। इसे 'हिजरी कॅलण्डर' भी कहा जाता है। अधिकांश मुस्लिम इस्लामिक धार्मिक पर्वों को मनाने का सही समय जानने के लिए इसका प्रयोग करते हैं।
सम्बंधित धर्म इस्लाम
प्रारम्भ शुक्रवार, 16 जुलाई, 622 (लगभग)
विशेष हिजरी कॅलण्डर का विशेष तथ्य यह है कि इसमें चंद्रमा की घटती बढ़ती चाल के अनुसार दिनों का संयोजन नहीं किया गया है। लिहाजा इसके महीने हर साल क़रीब 10 दिन पीछे खिसकते रहते हैं।
संबंधित लेख इस्लाम धर्म, पैगम्बर मुहम्मद
अन्य जानकारी हिजरी का पहला महीना मुहर्रम है। इस महीने में हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों ने बातिल से लड़ते हुए हक के लिए अपनी शहादत दी थी।

हिजरी इस्लामी पंचांग या कॅलण्डर है, जिसे 'हिजरी कॅलण्डर' भी कहते हैं। यह एक चंद्र कैलेण्डर है, जो न सिर्फ मुस्लिम देशों में प्रयोग होता है, बल्कि इसे पूरे विश्व के मुसलमान भी इस्लामिक धार्मिक पर्वों को मनाने का सही समय जानने के लिए प्रयोग करते हैं। इसका नववर्ष मोहर्रम माह के पहले दिन होता है। हिजरी कॅलण्डर कर्बला की लड़ाई के पहले ही निर्धारित कर लिया गया था। मोहर्रम के दसवें दिन को ‘आशूरा’ के रूप में जाना जाता है। इसी दिन पैगम्बर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन बगदाद के निकट कर्बला में शहीद हुए थे। हिजरी कॅलण्डर के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि इसमें चंद्रमा की घटती बढ़ती चाल के अनुसार दिनों का संयोजन नहीं किया गया है। लिहाजा इसके महीने हर साल क़रीब 10 दिन पीछे खिसकते रहते हैं।

इस्लाम का प्रतीक चिह्न

प्रारम्भ

हज़रत उमर फारूक के जमाने में नबी-ए-करीम के मक्का से मदीना हिजरत करने के दिन से इस संवत की बुनियाद पड़ी, इसलिए इसे हिजरी संवत कहा जाता है। इस सन का पहला महीना मुहर्रम है। इस महीने में हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथियों ने बातिल से लड़ते हुए हक के लिए अपनी शहादत दी।[1] शुक्रवार, 16 जुलाई, 622 को हिजरी का प्रारम्भ हुआ, क्योंकि उसी दिन हज़रत मुहम्मद साहब मक्का के पुरोहितों एवं सत्ताधारी वर्ग के दबावों के कारण मक्का छोड़कर मदीना की ओर कूच कर गये थे। ख़लीफ़ा उमर की आज्ञा से प्रारम्भ हिजरी संवत में 12 चन्द्र मास होते हैं, जिसमें 29 और 30 दिन के मास एक-दूसरे के बाद पड़ते हैं। वर्ष में 354 दिन होते हैं, फलतः यह सौर संवत के वर्ष से 11 दिन छोटा हो जाता है। इस अन्तर को पूरा करने के लिए 30 वर्ष बाद ज़िलहिज्ज महीने में कुछ दिन जोड़ दिये जाते हैं। हिजरी के महीनों के नाम इस प्रकार हैं-

इस्लामिक महीने

  1. मुहर्रम
  2. सफ़र
  3. रबीउल अव्वल
  4. रबीउल आख़िर
  5. जमादी-उल-अव्वल
  6. जमादी-उल-आख़िर
  7. रजब
  8. शाबान
  9. रमज़ान
  10. शव्वाल
  11. ज़िलक़ाद
  12. ज़िलहिज्ज

सप्ताह के दिवस

इस्लामी सप्ताह, यहूदी सप्ताह के समान ही होता है, जो कि मध्य युगीय ईसाई सप्ताह के समान होता है। इसका प्रथम दिवस भी रविवार के दिन ही होता है। इस्लामी एवं यहूदी दिवस सूर्यास्त के समय आरंभ होते हैं, जबकि ईसाई एवं ग्रहीय दिवस अर्धरात्रि में आरम्भ होते हैं। मुस्लिम साप्ताहिक नमाज़ हेतु मस्जिदों में छठे दिवस की दोपहर को एकत्रित होते हैं, जो कि ईसाई एवं ग्रहीय शुक्रवास को होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. इस्लामिक नववर्ष हिजरी संवत (हिंदी)। । अभिगमन तिथि: 06, नवम्बर।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख