अनाई शिखर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आदित्य चौधरी (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:10, 9 फ़रवरी 2021 का अवतरण (Text replacement - "शृंखला" to "श्रृंखला")
अनाई शिखर, पूर्वी केरल राज्य में स्थित है। यह शिखर, पश्चिमी घाट, दक्षिणी-पश्चिमी भारत में है।
- यह अनाईमुदी शिखर के नाम से भी प्रसिद्ध है।
- अनाई शिखर 2,695 मीटर ऊँचा है।
- यह हिमालय पर्वतश्रेणी के अतिरिक्त भारत की सबसे ऊँची चोटी भी है।
- इस चोटी से तीन श्रृंखलाएँ फूटती हैं-
- उत्तर की ओर अनाईमलाई
- पूर्वोत्तर की तरफ़ पालनी
- दक्षिण की ओर कार्डमम पहाड़ियाँ
- असमान ऊँचाई वाली पहाड़ियों से युक्त पश्चिमी घाट में आसपास की चोटियों से अनेक नदियाँ निकलती हैं। जिनमें पेरियार व अमरावती भी शामिल हैं।
- अनाई शिखर पर्वतारोहण के लिए एक आदर्श स्थल है।
|
|
|
|
|