एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

केयरन गाँर्म

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • केयरन गाँर्म स्कॉटलैंड के ग्रैंपिएन (Grampian) पर्वत की एक चोटी जो बैंफशायर (Banff-shire) तथा इनवरनेस शायर(Enverness-shire) की सीमा पर स्थित है।
  • बेन नेविस (Ben Nevis) तथा बेन मैकदूई (Ben Maecdhui) को छोड़, यह स्काटलैंड का सबसे बड़ा पर्वत है। इसकी ऊँचाई 4,241 फुट है।
  • इसकी ढाल पर चीड़ (पाइन) के जंगल हैं। यह कठोर ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित होने के कारण अपेक्षाकृत नीचा है।
  • यह शिखर मध्य ग्रैपिएन पर्वत की वृष्टिछाया में पड़ता है जिसके कारण अन्य शिखरों की अपेक्षा यहाँ कम वर्षा होती है।
  • ग्रीष्मकाल में यह ठंढा रहता है।
  • यहाँ केयरन गॉर्म नामक भूरे रंग एवं क्वार्ट्‌ज मणिभ (Quartz crystal) पाए जाते हैं जिनका उपयोग आभूषण के रूप में किया जाता है।[1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 3 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 118 |

संबंधित लेख