बमरसिया नृत्य
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
बमरसिया या 'बम नृत्य' राजस्थान के अलवर और भरतपुर क्षेत्र का प्रमुख लोक नृत्य है। यह नृत्य प्रसिद्ध त्योहार होली पर किया जाता है।
- इस नृत्य में दो व्यक्ति एक नगाड़े को डंडों से बजाते हैं तथा अन्य वादक थाली, चिमटा, मंजीरा, ढोलक व खड़ताल आदि बजाते हैं।
- बमरसिया नर्तक रंग-बिरंगे फूंदों एवं पंखों से बंधी लकड़ी को हाथों में लेकर उसे हवा में उछालते हैं।
- होली के गीत और रसिया आदि इस नृत्य के साथ गाए जाते हैं।
- 'बम' या नगाड़े के साथ रसिया गाने से ही इसे 'बमरसिया' कहा जाता है।
|
|
|
|
|