गोरवारा कुनिथा नृत्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गोरवारा कुनिथा नृत्य कर्नाटक में प्रचलित एक धार्मिक नृत्य है, जिसे 'मयलरालिंगा' उत्सव पर किया जाता है। यह नृत्य अपनी चित्ताकर्षक लयात्मकता के लिए जाना जाता है।

  • कर्नाटक के उत्तर में स्थित मयलारा भगवान शिव के भक्तों का धाम है।
  • गोरवारा जनजाति के लोग अपने ईष्ट देव की प्रशंसा में गीत गाते हुए यह नृत्य करते हैं।
  • डमरू और बाँसुरी गोरवारा नर्तकों के मुख्य वाद्य यंत्र हैं।
  • इस नृत्य में नर्तक भालू की खाल से बनी टोपी व काले रंग के वस्त्र धारण करते हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कर्नाटक के लोक नृत्य (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 17 अक्टूबर, 2012।

संबंधित लेख