ध्रुव तारा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
ध्रुव तारा

ध्रुव तारा (अंग्रेज़ी: Pole Star) ब्रह्मांड में स्थित एक ऐसा तारा, जो सदैव उत्तर की ओर इंगित करता है। उत्तरी गोलार्द्ध से यह प्रत्येक स्थान से उत्तर दिशा में दिखाई देता है। यह वास्तविक उत्तर को इंगित करता है।

  • आसमान में उत्तर की ओर देखने पर जो सबसे चमकता हुआ तारा नजर आता है, उसे ध्रुव तारा कहा जाता है। वह हमसे 390 प्रकाश वर्ष दूर है।
  • इसे अंग्रेज़ी में 'पोल स्टार' कहा जाता है। पोल को हिन्दी में 'ध्रुव' कहते हैं।
  • पृथ्वी से ध्रुव तारा की दूरी 390 प्रकाश वर्ष है। इसकी खूबी यह भी है कि उत्तरी पोल यानी ध्रुव से यह एक जगह स्थिर नजर आता है। इस कारण समुद्ररेगिस्तान में सफर करने वाले लोग दिशा के ज्ञान के लिए भी इस तारे का सहारा लेते हैं।
ध्रुव तारा
  • आकार में बहुत बड़ा होने के कारण खगोलशास्त्री ध्रुव तारे को अत्यंत रोशनी वाला 'महादानव तारा' भी कहते हैं।
  • हमारा सूर्य भी एक तारा है, लेकिन ध्रुव तारा सूर्य से भी बड़ा है। इस तारे का व्यास सूर्य से 30 गुना अधिक है। भार में यह सूर्य से 7.50 गुना अधिक है और इसकी चमक तो सूर्य से 22 सौ गुना अधिक है। सूर्य से पृथ्वी की दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है, जबकि ध्रुव तारे की दूरी 390 प्रकाशवर्ष है। यानी प्रकाश की किरण 390 वर्ष में जितनी दूरी तय करेगी, ध्रुव तारा हमसे उतनी दूरी पर स्थित है। प्रकाश किरण एक सेकेंड में लगभग तीन लाख किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। वैज्ञानिक मानते हैं कि 26 हजार वर्ष में एक बार ध्रुव तारे के स्थान में परिवर्तन आता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख