कृष्ण जन्म -रश्मि प्रभा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कृष्ण जन्म -रश्मि प्रभा
रश्मि प्रभा
कवि रश्मि प्रभा
जन्म 13 फ़रवरी, 1958
जन्म स्थान सीतामढ़ी, बिहार
मुख्य रचनाएँ 'शब्दों का रिश्ता' (2010), 'अनुत्तरित' (2011), 'अनमोल संचयन' (2010), 'अनुगूँज' (2011) आदि।
अन्य जानकारी रश्मि प्रभा, स्वर्गीय महाकवि सुमित्रा नंदन पंत की मानस पुत्री श्रीमती सरस्वती प्रसाद की सुपुत्री हैं।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
रश्मि प्रभा की रचनाएँ

सूरदास ले बाल-रूप
यशोदा लेकर माखन
अतृप्त ममता का प्यार लिए देवकी
गागर भरकर गोपियाँ
प्रेम रंग में डूबे उधो
गर्व लिए वासुदेव और नन्द
प्रतीक्षित मंद मुस्कान संग राधा
जोगन बनकर मीरा
सब हैं मगन रंग
जन्म लीला करने को आए
कृष्ण बांसुरी संग
बांसुरी की धुन में गाओ सब मिलकर
जनम लियो कृष्ण अवतार लेकर
होगा चमत्कार
आयेंगे इन्द्र मेघ समूह लेकर
यमुना फिर झूमेगी
धरती भी झूमेगी
किसान झूम-झूम गायेंगे
खेत लहलहाएंगे
आए कृष्ण घुटने पर
बादलों का राग लिए
विद्युत - सी शोभा लिए
मुसलाधार बारिश लिए ....


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख