अनामिका
![]() |
एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- अनामिका (बहुविकल्पी) |
अनामिका (अंग्रेज़ी: Anamika, जन्म- 17 अगस्त, 1961, मुजफ़्फ़रपुर, बिहार) हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री हैं। समकालीन हिन्दी कविता की चंद सर्वाधिक चर्चित कवयित्रियों में वे शामिल की जाती हैं। वे आधुनिक समय में हिन्दी भाषा की प्रमुख कहानीकार और उपन्यासकार हैं।
परिचय
अनामिका का जन्म 17 अगस्त, 1961 को मुजफ़्फ़रपुर, बिहार में हुआ था। अपनी शिक्षा के अंतर्गत उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. और फिर पी.एचडी. किया। इसके बाद डी. लिट् की उपाधि प्राप्त की।
लेखन कार्य
कविता संग्रह - गलत पते की चिट्ठी, बीजाक्षर, अनुष्टुप, समय के शहर में, खुरदुरी हथेलियाँ, दूब धान।
आलोचना-पोस्ट - एलियट पोएट्री, स्त्रीत्व का मानचित्र, तिरियाचरित्रम, उत्तरकाण्ड, मन मांजने की जरुरत, पानी जो पत्थर पीता है।
शहरगाथा - एक ठो शहर, एक गो लड़की
कहानी संग्रह - प्रतिनायक
उपन्यास - अवांतरकथा, पर कौन सुनेगा, दस द्वारे का पिंजरा, तिनका तिनके पास।
अनुवाद - नागमंडल (गिरीश कर्नाड), रिल्के की कवितायें, एफ्रो-इंग्लिश पोएम्स, अटलांट के आर-पार (समकालीन अंग्रेज़ी कविता), कहती हैं औरतें (विश्व साहित्य की स्त्रीवादी कविताएँ)
पुरस्कार व सम्मान
- राष्ट्रभाषा परिषद् पुरस्कार
- भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार
- गिरिजाकुमार माथुर पुरस्कार
- ऋतुराज सम्मान
- द्विजदेव सम्मान
- केदार सम्मान
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख