आदि बुद्ध
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
आदि बुद्ध महायान बौद्ध धर्म के कुछ मतों में पहले या स्वयंभू बुद्ध थे। इनके बारे में कहा जाता है कि उनसे पांच ध्यानी बुद्ध उत्पन्न हुए।
- हालांकि आदि बुद्ध की अवधारणा कभी भी बहुत प्रचलन में नहीं रही, लेकिन कुछ समूहों ने, विशेषकर नेपाल, तिब्बत और जावा में, वैरोचन को आदि बुद्ध के रूप में प्रतिष्ठित या एक नए देवता, जैसे 'वज्रधर' या 'वज्रसत्व' को सबसे बड़े स्वामी के रूप में स्थापित कर दिया।
- चित्रों और मूर्तिशिल्प में आदि बुद्ध को मुकुटधारी बुद्ध के रूप में दिखाया गया है, जिनके शरीर पर राजसी वस्त्र और बोधिसत्व (भावी बुद्ध) के पारंपरिक आभूषण हैं।
- पांच बुद्ध कि अवधारणा में 'बहुदेववाद' के किसी आभास का उत्तर देने के लिए कुछ मतों ने इन पांच में से एक, वैरोचन को आदि बुद्ध[4] का दर्जा दिया। कई बार छठे देवता को आदि बुद्ध के रूप में पूजा जाता है।
- तिब्बत में लामा मत वज्रधर को आदि बुद्ध मानते हैं। नेपाल में कुछ मत वज्रसत्व को यह दर्जा देते हैं।
|
|
|
|
|