अनुपमा पंचीमांडा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अनुपमा पंचीमांडा

अनुपमा पंचीमांडा (अंग्रेज़ी: Anupama Puchimanda, जन्म- ?; मृत्यु- 18 अप्रॅल, 2021) भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर थीं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की जिसमें सांटियागो में 2005 बीडीओ जूनियर विश्व कप (महिला), नई दिल्ली में 2013 में हीरो हॉकी विश्व लीग राउंड-2 और कुआलालुम्पुर में 2013 महिला एशिया कप शामिल है।

  • अनुपमा पंचीमांडा कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में अंपायरिंग कर चुकी थीं।
  • बैंगलोर की रहने वाली अनुपमा पंचीमांडा ने 2004 में जापान में चार देशों के टूर्नामेंट के साथ अपने अंपायरिंग कॅरियर की शुरुआत की थी।
  • वह राष्ट्रंडल खेलों, एशियाई खेलों, यूथ ओलिंपिक में अंपायरिंग कर चुकी थीं।
  • साल 2006 में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अंपायरिंग की थी और इसी के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों में अंपायरिंग करने वाली भारत की पहली महिला अंपायर बनी थीं।
  • अनुपमा पंचीमांडा ने तकरीबन 90 से ज्यादा अंतरराष्ट्रिय मैचों में अंपायरिंग की। इसके अलावा वह 100 से ज्यादा नेशनल और स्टेट लेवल मैचों में भी अंपायरिंग कर चुकी थीं।
  • भारत की पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा पंचीमांडा की मृत्यु 18 अप्रॅल, 2021 को कोरोना संक्रमण के कारण हुई। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिन पहले अनुपमा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और वह अपने घर में क्वारंटीन थीं। वह ठीक हो रही थीं लेकिन उनकी हालत बिगड़ी और उनका निधन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख