एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

बादल फटना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:34, 23 अक्टूबर 2011 का अवतरण (''''बादल फ़टना''' का अर्थ अचानक ही आए तूफ़ान और भीषण गर्ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

बादल फ़टना का अर्थ अचानक ही आए तूफ़ान और भीषण गर्जना के साथ तीव्र गति से होने वाली वर्षा को कहते हैं।

  • जब वातावरण में अधिक नमी होती है और हवा का रुख कुछ ऐसा होता है कि बादल दबाव से ऊपर की ओर उठते हैं और पहाड़ से टकराते हैं।
  • इस स्थिति में तब पानी एक साथ बरसता है।
  • इन बादलों को 'क्यूलोनिवस' कहा जाता है।
  • मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा पहाड़ी क्षेत्रों में बादल अधिक फ़टते हैं।
  • सर्द-गर्म हवाओं के विपरीत दिशा में टकराना भी बादल फटने का मुख्य कारण माना जाता है।
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि इस प्रक्रिया में पानी असमान्य तेजी से गिरता है, जिसे जमीन सोख नहीं पाती।
  • वर्षा की गति बहुत तेज होती है, जो भूमि को नम नहीं बनाती, बल्कि मिट्टी को बहा देती है।
  • वर्षा की तीव्रता इतनी अधिक होती है कि वह दो फुट के नाले को पानी के 50 फुट नाले में तब्दील कर देती है।

संबंधित लेख