कणवेल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कणवेल या 'कर्णावती' एक ऐतिहासिक स्थान है जो ज़िला जबलपुर, मध्य प्रदेश में स्थित है।

  • 11 वीं शताब्दी में कलचुरी शासकों की यहां राजधानी थी।
  • कर्णावती को मूलतः कलचुरी नरेश कर्णदेव[1] ने अपने पुत्र का राज्याभिषेक करने के पश्चात स्वयं अपने निवास के लिए बसाया था, बाद में कलचुरियों ने कणवेल में अपनी राजधानी ही बना ली।
  • कलचुरी नरेश के आराध्य देव शिव थे और इसी कारण नगर में उन्होंने शिव के विशाल मंदिर बनवाए थे। आज भी कणवेल के प्राचीन ध्वस्त क़िले के चिह्न 2 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में दिखाई देते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. (1041-1073 ईसवी)
  • ऐतिहासिक स्थानावली | पृष्ठ संख्या= 144| विजयेन्द्र कुमार माथुर |  वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार

संबंधित लेख