विलोम शब्द आ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:28, 3 जनवरी 2017 का अवतरण (';विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द) किसी शब्द (व्याकरण)|...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द)

किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं। दूसरे शब्दो में कहा जाए तो एक - दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्द विलोम कहलाते हैं। अत: विलोम का अर्थ है - उल्टा या विरोधी अर्थ देने वाला

'आ' वर्ण वाले विलोम शब्द

  • आदि- अंत
  • आगामी- गत
  • आग्रह- दुराग्रह
  • आकर्षण- विकर्षण
  • आदान- प्रदान
  • आलस्य- स्फूर्ति
  • आदर्श- यथार्थ
  • आय- व्यय
  • आहार- निराहार
  • आविर्भाव- तिरोभाव
  • आमिष- निरामिष
  • आर्द्र- शुष्क
  • आज़ादी- ग़ुलामी
  • आकाश- पाताल
  • आशा- निराशा
  • आश्रित- निराश्रित
  • आरंभ- अंत
  • आदर- अनादर
  • आयात- निर्यात
  • आर्य- अनार्य
  • आदि- अनादि
  • आस्तिक- नास्तिक
  • आवश्यक- अनावश्यक
  • आनंद- शोक
  • आधुनिक- प्राचीन
  • आना- जाना
  • आलस्य- फुर्ती
  • आध्यात्मिक- भौतिक


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख