सर्वनाम
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं। संज्ञा की पुनरुक्ति न करने के लिए सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे - मैं, तू, तुम, आप, वह, वे आदि।
- सर्वनाम सार्थक शब्दों के आठ भेदों में एक भेद है।
- व्याकरण में सर्वनाम एक विकारी शब्द है।
सर्वनाम के भेद
सर्वनाम के छह प्रकार के भेद हैं-
- पुरुषवाचक सर्वनाम।
- निश्चयवाचक सर्वनाम।
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम।
- संबंधवाचक सर्वनाम।
- प्रश्नवाचक सर्वनाम।
- निजवाचक सर्वनाम।