पर्यायवाची शब्द श
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- पर्यायवाची शब्द (समानार्थी शब्द / Synonyms Word)
जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें 'समानार्थक' या 'पर्यायवाची शब्द' कहते है या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। यद्यपि पर्यायवाची शब्दों के अर्थ में समानता होती है, लेकिन प्रत्येक शब्द की अपनी विशेषता होती है और भाव में एक-दूसरे से किंचित भिन्न होते हैं। पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग करते हुए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पर्यायवाची का अर्थ है - समान अर्थ देने वाल़ा। हिन्दी भाषा में एक शब्द के समान अर्थ वाले कई शब्द मिल जाते हैं।
'श' वर्ण वाले पर्यायवाची शब्द
- शिव- भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर।
- शरीर- देह, तनु, काया, कलेवर, अंग, गात।
- शत्रु- रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, अरि, विपक्षी, अराति।
- शिक्षक- गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय।
- शेर - केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज।
- शेषनाग - अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग।
- शुभ्र - गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, शुक्ल, अवदात।
- शहद - पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
अ | आ | इ | ई | उ | ऊ | ऐ | ओ | औ | ऋ | क | ख | ग | घ | च | छ | ज | झ | ट | ठ | ड | ढ | त | थ | द | ध | न | प | फ | ब | भ | म | य | र | ल | व | श | ष | स | ह