सियार
सियार
| |
जगत | जीव-जन्तु (Animalia) |
संघ | कॉर्डेटा (Chordata) |
वर्ग | स्तनधारी (Mammalia) |
गण | कार्नीवोरा (Carnivora) |
कुल | कैनिडी (Canidae) |
जाति | कैनिस (Canis) |
प्रजाति | ओरियस (aureus) |
द्विपद नाम | कैनिस ओरियस (Canis aureus) |
संबंधित लेख | गीदड़, भेड़िया |
अन्य जानकारी | कैनिस ओरियस के अतिरिक्त सियार की दो अन्य प्रजाति कैनिस मेसोमेलस (Canis mesomelas) और कैनिस एडस्टस (Canis adustus) हैं। |
सियार अथवा शियार लोमड़ी की तरह दिखने वाला एक जानवर है। यह भारत के जंगलों और गन्ने आदि के खेतों में आमतौर से पाया जाने वाला मध्यम आकार का पशु है। सियार श्वान वंश कैनिस की भेड़िया जैसी विभिन्न मांसाहारी प्रजातियों में से एक, कैनिडी कुल का लकड़बग्घे के समान, डरपोक जानवर के रूप में प्रसिद्ध है।
प्रजाति
सामान्यत: इसकी तीन प्रजातियों की पहचान की गई है-
आकार एवं रंग-रूप
सियार लगभग 85 से 95 सेमी की लंबाई तक बढते हैं, जिसमें उनकी 30-35 सेमी लंबी पूंछ शामिल है। इनका वज़न लगभग 7-11 किग्रा होता है। सुनहरा सियार पीतवर्णी होता है। काली पीठ वाले सियार का रंग धूसर लाल और पीठ काली होती है। बगलों में धारी वाले सियार का रंग स्लेटी होता है और इसकी पूंछ की छोर सफ़ेद होती है तथा दोनों तरफ़ अस्पष्ट धारी होती है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- पुस्तक- भारत ज्ञानकोश खंड-6, पृष्ठ संख्या- 70