रुनकता
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रुनकता मथुरा, उत्तर प्रदेश का एक छोटा-सा ग्राम, जो मथुरा-आगरा मार्ग पर मथुरा से 10 मील की दूरी पर स्थित है।
- इस ग्राम का प्राचीन नाम 'रेणुका' क्षेत्र कहा जाता है। किंवदंती है कि यहाँ महर्षि जमदग्नि का आश्रम स्थित था।
- रुनकता ग्राम में एक ऊंचे टीले पर जमदग्नि और उनकी पत्नी रेणुका का मंदिर है।
सूरदास, सूरसरोवर, रुनकता, आगरा
Surdas, Sur Sarovar, Runakta, Agra

Entry Gate, Sur Sarovar, Runakta, Agra
नीचे उनके पुत्र परशुराम के नाम पर प्रसिद्ध दूसरा मंदिर है।
- जनश्रुति है कि महाकवि सूरदास का जन्म रुनकता ग्राम में ही हुआ था। ये मुग़ल बादशाह अकबर के समकालीन थे। 'सीही' नामक ग्राम को भी सूरदास का जन्मस्थान माना जाता है।
- पारसौली नाम के ग्राम में सूरदास का निवास-स्थान बताया जाता है।
- रूनकता में यमुना नदी पूर्व दिशा की ओर बहते-बहते एकाएक घूमकर कुछ दूर तक पश्चिम की ओर बहती है।
|
|
|
|
|