झारखण्ड के मुख्यमंत्री
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:52, 9 मार्च 2020 का अवतरण
झारखण्ड भारत का एक राज्य है। राँची इसकी राजधानी है। झारखण्ड की सीमाएँ उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओडिशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल को छूती हैं। लगभग संपूर्ण प्रदेश छोटा नागपुर पठार पर अवस्थित है। संपूर्ण भारत में वनों के अनुपात में झारखण्ड एक अग्रणी राज्य माना जाता है। बिहार के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर 15 नवंबर, 2000 को झारखण्ड प्रदेश का सृजन किया गया था।
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 'झारखण्ड मुक्ति मोर्चा' ने नियमित आंदोलन किया, जिसके कारण से सरकार ने 1995 में 'झारखण्ड क्षेत्र परिषद' की स्थापना की और इसके पश्चात् यह राज्य पूर्णत: अस्तित्व में आ गया। बाबूलाल मरांडी झारखण्ड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 2006 में भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर 'झारखंड विकास मोर्चा' की स्थापना की थी।
क्रमांक | नाम | चित्र | कार्यकाल | दल / पार्टी |
---|---|---|---|---|
1. | बाबूलाल मरांडी | 15 नवम्बर, 2000 - 18 मार्च, 2003 | भारतीय जनता पार्टी | |
2. | अर्जुन मुंडा | 18 मार्च, 2003 - 2 मार्च, 2005 | भारतीय जनता पार्टी | |
3. | शिबू सोरेन | 2 मार्च, 2005 - 12 मार्च, 2005 | झारखंड मुक्ति मोर्चा | |
(2.) | अर्जुन मुंडा | 12 मार्च, 2005 – 18 सितंबर, 2006 | भारतीय जनता पार्टी | |
4. | मधु कोडा | 18 सितंबर, 2006 - 28 अगस्त, 2008 | निर्दलीय | |
(3.) | शिबू सोरेन | 28 अगस्त, 2008 - 18 जनवरी, 2009 | भारतीय जनता पार्टी | |
राष्ट्रपति शासन (19 जनवरी, 2009 - 29 दिसम्बर, 2009) | ||||
(3.) | शिबू सोरेन | 30 दिसम्बर, 2009 - 31 मई, 2010 | झारखंड मुक्ति मोर्चा | |
राष्ट्रपति शासन (1 जून, 2010 - 10 सितंबर, 2010) | ||||
(2.) | अर्जुन मुंडा | 11 सितंबर, 2010 - 18 जनवरी, 2013 | भारतीय जनता पार्टी | |
राष्ट्रपति शासन (18 जनवरी, 2013 - 13 जुलाई, 2013) | ||||
5. | हेमन्त सोरेन | 13 जुलाई, 2013 - 23 दिसंबर, 2014 | झारखंड मुक्ति मोर्चा | |
6. | रघुवर दास | 28 दिसंबर, 2014 से 29 दिसंबर, 2019 | भारतीय जनता पार्टी | |
(5.) | हेमन्त सोरेन | 29 दिसंबर, 2019 से अब तक | झारखंड मुक्ति मोर्चा |
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |