बिलहरी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
अश्वनी भाटिया (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:14, 26 अप्रैल 2011 का अवतरण
- बिलहरी मध्य प्रदेश में कटनी से 9 मील दूर स्थित है।
- बिलहरी से कलचुरी वंश का 10 वीं शताब्दी का एक अभिलेख प्राप्त हुआ है।
- यह अभिलेख कलचुरी शासक युवराज द्वितीय (980-990 ई.) से सम्बन्धित है।
- इस अभिलेख से कलचुरी वंश की उत्पत्ति एवं प्रारम्भिक शासकों पर प्रकाश पड़ता है।
- इस अभिलेख से युवराज प्रथम (915-945 ई.) के सैंनिक अभियानों का अभिज्ञान होता है।
- बिलहरी में प्रवेश करते ही एक विशाल जलाशय तथा एक प्राचीन गढ़ी दिखायी देती है।
- यह जलाशय-लक्ष्मणसागर, नाहेला, देवी के पुत्र कलचुरी शासक लक्ष्मणराज (945-970 ई.) ने बनवाया था, जैसा कि बिलहरी से प्राप्त एक अभिलेख से ज्ञात होता है।
- यह अभिलेख अब नागपुर संग्रहालय में सुरक्षित है।
- लक्ष्मणराज का बनवाया हुआ एक मठ भी यहाँ का उल्लेखनीय स्मारक है।
- बिलहरी में कलचुरी कालीन सैकड़ों सुन्दर मूर्तियाँ हैं, जो हिन्दू धर्म के विभिन्न सम्प्रदायों से सम्बन्धित हैं।
|
|
|
|
|