पुरातत्वीय संग्रहालय, हलेबिड

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:34, 12 जनवरी 2015 का अवतरण (''''पुरातत्वीय संग्रहालय, हलेबिड''' कर्नाटक के [[हासन ज...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

पुरातत्वीय संग्रहालय, हलेबिड कर्नाटक के हासन ज़िले में स्थित है। यह संग्रहालय 1970 के दशक के प्रारम्‍भिक भाग में स्‍थापित किया गया था।

विशेषताएँ

  • इस संग्रहालय में हलेबिड में तथा उसके आसपास प्राप्‍त की गई 1500 से अधिक मूर्तियॉं, पुरातत्‍वीय अवशेष, ऐतिहासिक महत्‍व के अभिलेख आदि मौजूद हैं।
  • संग्रह को एक बन्‍द मूर्ति दीर्घा तथा साथ ही, विशाल आरक्षित संग्रह वाले एक खुले संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है।
  • इसमें एक जैन बसदी के क्षतिग्रस्‍त जलाशय से निकाली गई 18 फुट की तीर्थंकर की मूर्ति भी प्रदर्शित है।
  • ऊपर से खुले संग्रहालय में अनेक महत्‍वपूर्ण प्रतिमाएं प्रदर्शित की गई हैं जैसे गोवर्धनगिरिधारी कृष्‍ण, नृत्‍यरत शिव, नटराज और वीणा सरस्‍वती, नृत्‍यरत गणेश, लेटे हुए नंदी की सुन्‍दर प्रतिमा।
  • ब्रह्म-सरस्‍वती, नग्‍न काल भैरव, माता और सन्‍तान, लकड़ी पर की गई नक्‍काशियॉं और तीर्थंकर की कांस्‍य प्रतिमा मूर्तिदीर्घा में प्रदर्शित महत्‍वपूर्ण वस्‍तुएं हैं।
  • इस संग्रहालय की सर्वोत्‍कृष्‍ट कला वस्‍तुओं ने फ्रांस, जापान तथा अन्‍य देशों में आयोजित विभिन्‍न प्रदर्शनियों में भारतीय कला का प्रतिनिधित्‍व किया है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. संग्रहालय - बीजापुर (हिन्दी) भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण। अभिगमन तिथि: 12 जनवरी, 2015।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख