खामी गाँव
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
खामी गाँव ब्रज के ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। इस गाँव का अन्य नाम 'खम्बहर' भी है। यह गाँव ब्रज की सीमा पर स्थित है।
- श्रीवज्रनाभ महाराज ने ब्रज की सीमा का निर्णय करने के लिए यहाँ पर पत्थर का एक खम्बा गाढ़ा था।
- इस गाँव के निकट ही वनचारी गाँव भी है। ये दोनों गाँव ब्रज की उत्तर-पश्चिम सीमा पर होडल से चार मील उत्तर-पूर्व में स्थित हैं।
- यहाँ 'लक्ष्मीनारायण' और 'महादेवीजी' के दर्शन हैं।
इन्हें भी देखें: कोटवन