देवेन्द्र फडणवीस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
देवेन्द्र फडणवीस
देवेन्द्र फडणवीस
पूरा नाम देवेन्द्र फडणवीस
जन्म 22 जुलाई, 1970
जन्म भूमि नागपुर, महाराष्ट्र
अभिभावक पिता- गंगाधर राव फडणवीस, माता- सरिता फडणनवीस
पति/पत्नी श्रीमती अमृता फडणवीस
संतान कु. दिविजा (पुत्री)
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद 18वें मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
कार्य काल 31 अक्टूबर, 2014 से 8 नवंबर, 2019 तक

23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर, 2019 तक

शिक्षा विधि स्नातक
विद्यालय लॉ कॉलेज नागपुर, धरमपेठ जूनियर कॉलेज
अन्य जानकारी देवेन्द्र फडणवीस महज 27 साल की आयु में नागपुर के मेयर बन चुके हैं।
बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक वेबसाइट (देवेन्द्र फडणवीस), आधिकारिक वेबसाइट (महाराष्ट्र)
अद्यतन‎

देवेन्द्र फडणवीस (अंग्रेज़ी: Devendra Fadnavis, जन्म: 22 जुलाई, 1970) भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक हैं। पूर्व में वह नागपुर नगर निगम के मेयर भी रहे। देवेन्द्र फडणवीस ने 31 अक्टूबर, 2014 को महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब वह 8 नवंबर, 2019 तक इस पद पर रहे। इसके बाद वह 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर, 2019 तक मुख्यमंत्री रहे।

जीवन परिचय

देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई, 1970 को नागपुर में हुआ। उनकी छवि जमीन से जुड़े तेज तर्रार नेता की है। देवेंद्र फडणवीस को राजनीति विरासत में मिली। इनके पिता गंगाधर राव फडणवीस नागपुर से एमएलसी थे। फडणवीस ने वार्ड स्तर से अपनी राजनीति शुरू की। फडणवीस ने बीजेपी में वार्ड संयोजक से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक बनने का सफर तय किया है। फडणवीस जब महज 27 साल के थे, तभी वे नागपुर के मेयर बन चुके थे। फडणवीस अब तक विधानसभा के लिए चार बार चुने जा चुके हैं। उनकी पहचान एक पढ़े लिखे नेता की है। उन्होंने क़ानून और बिजनेस मैनेजमैंट की पढ़ाई की है। फडणवीस बजट पर एक किताब भी लिख चुके हैं।

नरेंद्र के देवेंद्र

देवेंद्र फडणवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क़रीबी माना जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान नागपुर की सभा में मोदी ने फडणवीस की खुल कर तारीफ़ की थी। चुनावों से पहले ही 'दिल्ली में नरेंद्र और महाराष्ट्र में देवेंद्र' के नारे लगने शुरू हो चुके थे। लोकसभा चुनावों से पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी और ख़ासकर मोदी को आगे बढ़ाने में पूरा जोर लगा दिया था। नरेंद्र मोदी ने फडणवीस को सक्रिय जनसेवक बताया था। फडणवीस की तारीफ उनके विरोधी भी करते हैं। चुनाव से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्मयंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने फडणवीस को मुख्यमंत्री पद का सबसे योग्य चेहरा बताया था।

देवेंद्र फडणवीस को सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन भी मिला है। फडणवीस उसी नागपुर से आते हैं जहां आर.एस.एस. का मुख्यालय है। पिता गंगाधरराव जनसंघ में थे तो बचपन से ही देवेंद्र आर.एस.एस. से जुड़ गए थे। आर.एस.एस. के कार्यक्रमों में मंच पर मौजूदगी बताती है कि आर.एस.एस. से उनका नाता कितना गहरा है। महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष बनने से लेकर मुख्यमंत्री बनने में भी आरएसएस का आशीर्वाद हमेशा रहा है। [1]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. देवेंद्र फडणवीस को जीताने वाली पांच बातें (हिंदी) एबीपी न्यूज। अभिगमन तिथि: 31 अक्टूबर, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक सिद्धारमैया
Siddaramaiah.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 20 मई, 2023
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय
Vishnu-Deo-Sai.jpg
भारतीय जनता पार्टी 13 दिसम्बर, 2023
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
Revanth-Reddy.jpg
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस 7 दिसंबर, 2023
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश मोहन यादव
Mohan-Yadav.jpg
भाजपा 13 दिसंबर, 2023
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम लालदुहोमा
Lalduhoma.jpg
जोरम पीपल्स मूवमेंट 8 दिसम्बर, 2023
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान भजन लाल शर्मा
Bhajan-Lal-Sharma.jpg
भारतीय जनता पार्टी 15 दिसम्बर, 2023
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा नायब सिंह सैनी
Nayab-Singh-Saini.jpg
भाजपा 12 मार्च, 2024
31. हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू
Sukhvinder-Singh-Sukhu.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 11 दिसम्बर, 2022