नालन्दा विश्वविद्यालय
नालन्दा विश्वविद्यालय
| |
विवरण | देश-विदेश के छात्र शिक्षा के लिए नालन्दा विश्वविद्यालय आते थे। आजकल इसके अवशेष दिखलाई देते हैं। |
राज्य | बिहार |
ज़िला | नालन्दा ज़िला |
निर्माण काल | 450-470 ई. |
स्थापना | गुप्तकालीन सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने 415-454 ई. पू. में नालन्दा विश्वविद्यालय की स्थापना की। |
भौगोलिक स्थिति | उत्तर- 25° 8' 12.47", पूर्व- 85° 26' 37.78" |
मार्ग स्थिति | पटना से 95 किलोमीटर, राजगीर से 12 किलोमीटर, बोधगया से 90 किलोमीटर (गया होकर), पावापुरी से 26 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। |
कैसे पहुँचें | विमान, रेल, बस, कार आदि। |
![]() |
पटना और गया हवाई अड्डा |
![]() |
निकटवर्ती रेलवे स्टेशन राजगीर व नालन्दा |
![]() |
बस, टॅक्सी, ऑटो रिक्शा आदि |
क्या देखें | नालन्दा पुरातत्वीय संग्रहालय |
कहाँ ठहरें | होटल, धर्मशाला, अतिथि ग्रह |
एस.टी.डी. कोड | 61194 |
ए.टी.एम | लगभग सभी |
![]() |
गूगल मानचित्र |
क्षेत्रफल | 2367 वर्ग किलोमीटर |
अन्य जानकारी | अब तक के मिले अवशेषों से ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर व्याख्यान हेतु 7 बड़े कक्ष एवं 300 छोटे कक्ष बनाये गये थे। |
नालन्दा विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: Nalanda University) प्राचीन भारत में उच्च् शिक्षा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण और विख्यात केन्द्र था। बिहार के नालन्दा ज़िले में एक नालन्दा विश्वविद्यालय था, जहां देश - विदेश के छात्र शिक्षा के लिए आते थे। आजकल इसके अवशेष दिखलाई देते हैं। पटना से 90 किलोमीटर दूर और बिहार शरीफ़ से क़रीब 12 किलोमीटर दक्षिण में, विश्व प्रसिद्ध प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय, नालंदा के खण्डहर स्थित हैं। यहाँ 10,000 छात्रों को पढ़ाने के लिए 2,000 शिक्षक थे। प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 7वीं शताब्दी में यहाँ जीवन का महत्त्वपूर्ण एक वर्ष एक विद्यार्थी और एक शिक्षक के रूप में व्यतीत किया था। प्रसिद्ध 'बौद्ध सारिपुत्र' का जन्म यहीं पर हुआ था।
इतिहास
इस विश्वविद्यालय के निर्माण के विषय में निश्चित जानकारी का अभाव है फिर भी गुप्त वंशी शासक कुमारगुप्त (414-455 ई.) ने इस बौद्ध संघ को पहला दान दिया था। ह्नेनसांग के अनुसार 470 ई. में गुप्त सम्राट नरसिंह गुप्त बालादित्य ने नालन्दा में एक सुन्दर मन्दिर निर्मित करवाकर इसमें 80 फुट ऊंची तांबे की बुद्ध प्रतिमा को स्थापित करवाया।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
- संग्रहालय-नालंदा
- भारत के प्राचीन शिक्षा केन्द्र
- नालन्दा-शिक्षण का प्राचीन अधिष्ठान
- भागलपुर:एक परिचय
- नालंदा विश्वविद्यालय, जहाँ ज्ञान प्राप्त किए बिना शिक्षा अधूरी मानी जाती थी
- बिहार : प्रमुख ऎतिहासिक स्थल