प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती या पी. एन. भगवती (अंग्रेज़ी: Prafullachandra Natwarlal Bhagwati, 21 दिसम्बर 1921 गुजरात) भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं।[1]
- इनका जन्म 21 दिसम्बर 1921 को गुजरात में हुआ, इनके पिता जस्टिस एन. एच. भगवती थे।
- इन्होंने रचनात्मक व्याख्या के माध्यम से मानव अधिकारों की पहुंच और विषय का विस्तार किया है।
- इनको 1999 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।
- उनकी सेवाओं का उपयोग मंगोलिया, कंबोडिया, नेपाल, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों ने अपने संविधानों और विशेष रूप से मानव अधिकारों पर अध्याय तैयार करने में किया।
- इन्होंने वियना मानवाधिकार कांग्रेस में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए 'पीपुल्स ट्रिब्यूनल' की अध्यक्षता भी की।
- ये 12 जुलाई 1985 से 20 दिसम्बर 1986 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश रहे, इस पद पर वे 526 दिन तक कार्यरत रहे।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ पी. एन. भगवती (हिंदी) www.mea.gov.in। अभिगमन तिथि: 04 अक्टूबर, 2016।