गीता 1:3

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गीता अध्याय-1 श्लोक-3 / Gita Chapter-1 Verse-3

प्रसंग-


पांडव[1] सेना की व्यूहरचना दिखलाकर अब दुर्योधन[2]तीन श्लोकों द्वारा पाण्डव सेना के प्रमुख महारथियों के नाम बतलाते हैं


पश्यैतां पाण्डुपुत्राणामाचार्य महतीं चमूम् ।
व्यूढां द्रुपदपुत्रेण तव शिष्येण धीमता ।।3:1।।



हे आचार्य ! आपके बुद्धिमान् शिष्य द्रुपद[3] पुत्र धृष्टद्युम्न[4] द्वारा व्यूहाकार खड़ी की हुई पाण्डु[5]पुत्रों की इस बड़ी भारी सेना को देखिये ।।3।।

Behold, master, the mighty army of the sons of Pandu arrayed for battle by your talented pupil, Dhristadyumna, son of Drupada.(3)


तब = आपके; धीमता= बुद्धिमान्; शिष्येण = शिष्य; द्रुपदपुत्रेण = द्रुपदपुत्र धृष्टद्युम्न द्वारा; व्यूढाम् = व्यूहाकार खड़ी की हुई; पाण्डुपुत्राणाम् = पाण्डुपुत्रों की; एताम् = इस; महतीत् = बड़ी भारी; चमूम् = सेना को; पश्य = देखिये



अध्याय एक श्लोक संख्या
Verses- Chapter-1

1 | 2 | 3 | 4, 5, 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17, 18 | 19 | 20, 21 | 22 | 23 | 24, 25 | 26 | 27 | 28, 29 | 30 | 31 | 32 | 33, 34 | 35 | 36 | 37 | 38, 39 | 40 | 41 | 42 | 43 | 44 | 45 | 46 | 47

अध्याय / Chapter:
एक (1) | दो (2) | तीन (3) | चार (4) | पाँच (5) | छ: (6) | सात (7) | आठ (8) | नौ (9) | दस (10) | ग्यारह (11) | बारह (12) | तेरह (13) | चौदह (14) | पन्द्रह (15) | सोलह (16) | सत्रह (17) | अठारह (18)

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पांडव कुन्ती के पुत्र थे। इनके नाम युधिष्ठर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव थे।
  2. धृतराष्ट्र-गांधारी के सौ पुत्रों में सबसे बड़ा पुत्र दुर्योधन था। दुर्योधन गदा युद्ध में पारंगत था और श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम का शिष्य था।
  3. द्रौपदी के पिता। शिक्षा काल में द्रुपद और द्रोण की गहरी मित्रता थी।
  4. ये द्रुपद का पुत्र तथा द्रौपदी के भाई था। द्रोणाचार्य का वध इसी ने किया।
  5. पाण्डु हस्तिनापुर के राजा और धृतराष्ट्र के भाई थे। ये पाँडवों के पिता थे।

संबंधित लेख