बिपिन रावत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बिपिन रावत
बिपिन रावत
पूरा नाम बिपिन रावत
जन्म 16 मार्च, 1958
जन्म भूमि पौढ़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
मृत्यु 8 दिसम्बर, 2021
मृत्यु स्थान नीलगिरी, तमिलनाडु
अभिभावक पिता- एल.एस. रावत
पति/पत्नी मधुलिका रावत
कर्म भूमि भारत
पुरस्कार-उपाधि परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक
प्रसिद्धि 27वें थल सेनाध्यक्ष, प्रथम चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़
नागरिकता भारतीय
कार्यकाल थल सेनाध्यक्ष - 31 दिसम्बर 2016 से 31 दिसम्बर 2019

चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ - 31 दिसम्बर 2019 से प्रारम्भ

सेवा नं. IC-35471M
अन्य जानकारी बिपिन रावत ने ग्यारहवीं गोरखा राइफल की पांचवी बटालियन से सन 1978 में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी।

बिपिन रावत (अंग्रेज़ी: Bipin Rawat, जन्म- 16 मार्च, 1958; मृत्यु- 8 दिसम्बर, 2021) भारत के प्रथम 'चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़' थे। उन्होंने यह पद 31 दिसंबर, 2019 को ग्रहण किया था। इससे पहले उन्होंने भारतीय थल सेना के 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में भी काम किया। तब उन्हें सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग का उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था। बिपिन रावत ने 31 दिसंबर, 2016 को थल सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था।

  • बिपिन रावत का जन्म उत्तराखण्ड के पौढ़ी गढ़वाल में हुआ था।
  • उनकी शुरुआती स्कूली पढ़ाई शिमला के एडवर्ड स्कूल में हुई।
  • पिता एल.एस. रावत भी सेना में अधिकारी थे। वे भारतीय सेना के डिप्टी चीफ़ के पद से रिटायर हुए थे।
  • 1978 में बिपिन रावत को देहरादून स्थित 'इंडियन मिलिट्री एकेडमी' के पास आउट होने पर 11वीं गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन में कमीशन के लिए चयनित किया गया था।
  • बिपिन रावत भारतीय सैन्य एकेडमी के बेस्ट कैडेट थे। उन्हें 'स्वार्ड ऑफ ऑनर' भी मिला था।
  • अपने पूरे करियर के दौरान उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल आदि जैसे सम्मानों के द्वारा अनेकों बार सम्मानित भी किया जा चुका है।
  • सेना प्रमुख के पद पर आने से पहले जनरल बिपिन रावत ने दक्षिणी कमान के कमांडर और सहसेनाध्यक्ष का पदभार भी संभाला था।
  • बिपिन रोवत को कांगो में मल्टीनेशनल ब्रिगेड की कमान संभालने के साथ-साथ यूएन मिशन में सेक्रेटरी जनरल औऱ फोर्स कमांडर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी जिम्मेदारी दी जा चुकी है।
  • रावत के द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा पर लिखे गये अनेकों लेख दुनिया भर के कई जर्नल्स में प्रकाशित किये जा चुके हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख