टी. एस. ठाकुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तीरथ सिंह ठाकुर (अंग्रेज़ी: Tirath Singh Thakur, जन्म: 4 जनवरी, 1952, रामबन, जम्मू-कश्मीर) भारत के 43वें एवं वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं। वे पूर्व में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं। उन्होंने 3 दिसम्बर, 2015 को पदभार ग्रहण किया था। टी. एस. ठाकुर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय के भी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। उन्होंने एच. एल. दत्तू के सेवानिवृत्त होने के बाद देश के 43वें मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला है।

परिचय

न्यायमूति तीरथ सिंह ठाकुर का जन्म 4 जनवरी, 1952 को जम्मू-कश्मीर में रामवन नामक स्थान पर हुआ था। उन्होंने बतौर वकील अक्टूबर, 1972 में अपना पंजीकरण कराया और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में दीवानी, फौजदारी, टैक्स, संवैधानिक मामलों तथा नौकरी से संबंधित मामलों में वकालत शुरू की। इसके बाद उन्होंने अपने पिता प्रसिद्ध अधिवक्ता स्व. डीडी ठाकुर के चैंबर में काम शुरू किया। न्यायमूर्ति ठाकुर के पिता भी जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और फिर केंद्रीय मंत्री रह चुके थे। टी. एस. ठाकुर को 17 नवंबर, 2009 को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल एक साल से कुछ अधिक 4 जनवरी, 2017 तक रहेगा। 63 वर्षीय ठाकुर ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी प्रकरण में फैसला सुनाने वाली पीठ की अध्यक्षता की थी। बहुचर्चित शारदा चिटफंड घोटाले के मामले की जांच की निगरानी भी न्यायमूर्ति ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ही कर रही है।[1]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जस्टिस तीर्थ सिंह ठाकुर होंगे देश के अगले चीफ जस्टिस (हिन्दी) /khabar.ndtv.com। अभिगमन तिथि: 20 दिसम्बर, 2016।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख